back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऊर्जा और दवा समूह में लिवाली थामेगी बाजार की गिरावट (आईएएनएस शेयर बाजार पूर्वानुमान)

रोहित वैद्य मुम्बई, 26 मार्च (आईएएनएस)। भू-राजनीतिक चिंताओं के बीच ऊर्जा और दवा क्षेत्र की कंपनियों में होने वाली लिवाली आगामी सप्ताह बाजार की धारणा सकारात्मक बनाये रखेगी। अगले सप्ताह वित्त वर्ष की समाप्ति होने वाली है। इसके अलावा भू-राजनीतिक परिदृश्य पर भी निवेशकों की नजर रहेगी। हालांकि, ऊर्जा, दवा और मीडिया समूहों में होने वाली लिवाली बाजार को गिरावट को थामे रखेगी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के उप शोध प्रमुख देवर्श वकील ने कहा कि अधिकतर समूहों के सूचकांक बढ़त में हैं और सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। ऊर्जा, दवा और मीडिया समूह में सर्वाधिक तेजी का अनुमान है। बैंकिंग समूह भी अगले सप्ताह तेजी में रह सकता है। उन्होंने कहा कि अगर वैश्विक स्तर पर कोई बड़ी घटना नहीं हुई तो मंझोली और छोटी कंपनियों में भी निवेश धारणा मजबूत रहेगी। गत सप्ताह शेयर बाजार रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण नकारात्मक रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गत सप्ताह 0.9 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.8 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट में रहा। शुरूआती आंकड़ों के मुताबिक बीते सप्ताह विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बाजार से 5,344 करोड़ रुपये निकाले जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,821 करोड़ रुपये का निवेश किया। कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च की शोध विश्लेषक लिखिता छेपा ने कहा कि भारतीय बाजार में अभी बिकवाली हावी है और यह मुनाफावसूली तथा बाजार संतुलन के कारण हो रही है। इसी कारण यह अधिक चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि कंपनियों के तिमाही वित्तीय परिणाम के अनुरूप अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है और मांग कोरोना महामारी के पूर्व के स्तर पर लौट रही है, इसी कारण हमारा अनुमान है कि भारतीय बाजार की धारणा सकारात्मक होगी। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि निफ्टी गत छह दिन से 17,000-17,400 अंक के बीच के स्तर पर है और इसके उपर होने पर बिकवाली का दबाव बढ़ जाता है। बाजार को लेकर हमारी धारणा सकारात्मक है और अनुमान है कि जल्द ही यह 17,600 से 17,750 अंक के बीच आ जायेगा। उन्होंने कहा कि धातु, ऊर्जा, आईटी और मीडिया समूह जैसे दिग्गज क्षेत्र बाजार को समर्थन दे रहे हैं। –आईएएनएस एकेएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵