back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यम राज- Yamraj

हिन्दू धर्म में यमराज को मृत्यु का देवता माना जाता है। यह दक्षिण दिशा के दिकपाल माने जाते हैं। यम राज लोगों के पाप- पुण्य का निर्णायक फल देते हैं इसलिए इन्हें धर्मराज भी कहा जाता है।  मान्यता के अनुसार यह लोगों की मृत्यु के बाद उनके प्राण हरने का कार्य करते हैं। भगवान सूर्यदेव के पुत्र माने जाने वाले यमराज की पूजा नरक चतुर्दशी या नरक चौदस के दिन विशेष रूप से की जाती है।

यम राज की जन्म कथा (Birth Story of Yama Dev)

मार्कडेयपुराण के अनुसार विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा ने विवाह के बाद एक बार सूर्य देव को देखकर भय से आंखें बंद कर ली थी तब सूर्य देव ने उन्हें श्राप दे दिया। सूर्य देव के श्राप से ही देवी संज्ञा ने लोगों के प्राण हरने वाले पुत्र यमराज को जन्म दिया।

यम राज का स्वरुप (Incarnation of Yamraj)

यम राज  का स्वरूप बड़ा ही भयावह दिखाई पड़ता है। उनके सर पर सिंह के मुख वाला मुकुट, विशाल शरीर, लंबी मूंछें है। उनके दो हाथ हैं जिसमें वह गदा और पाश धारण किए रहते हैं। इनका वाहन काला भैंसा तथा यह यमलोक में निवास करते हैं। कौए और कबूतर यम राज  के संदेश वाहक हैं।

यम राज का परिवार (Family of Yamraj)

यम राज  की माता का नाम संज्ञा और पिता का नाम सूर्य है। भगवान सूर्यदेव के पुत्र होने के साथ यमराज शनि देव के भाई हैं। यमुना को इनकी बहन माना जाता है, यम द्वितीया के प्रसंग में यमराज और यमुना जी की कहानी बेहद प्रचलित है।

यम राज के मंत्र (Mantra of Yamraj)

मृत्यु और अन्य संबंधित भय को दूर करने, समय को अनुकूल बनाने और आलस को दूर भगाने के लिए यम के इस मंत्र का जाप करना चाहिए:-

ॐ सूर्यपुत्राय विद्महे महाकालाय धीमहि तन्नो यमः प्रचोदयात्।

यम राज  से जुड़ी महत्त्वपूर्ण बातें (Facts of Yamraj)

  1. यह दक्षिण दिशा के स्वामी है।

  2. इनका निवास स्थान यमलोक है।

  3. इनके शस्त्र पाश और गदा है।

  4. इनका वाहन भैंस है।

  5. यह लोगों के प्राण हर कर उन्हें उनके कर्मों का दंड देते हैं।

  6. मान्यता है कि जो लोग कार्तिक महीने में दीपदान करते हैं, उन्हें यमराज कभी परेशान नहीं करते।

यम राज के अन्य नाम (Other Names Of Yamraj)

  • धर्मराज

  • मृत्यु देव

  • अन्तक

  • वैवस्वत

  • काल

  • सर्वभूतक्षय

  • औदुभ्बर

  • दघ्न

  • नील

  • परमेष्ठी

  • वृकोदर

  • चित्र

  • चित्रगुप्त

यम राज  के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Yamraj)

  • यम धर्मराज मंदिर

  • चित्रगुप्त मंदिर

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵