back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्राजीलः राष्ट्रपति बोल्सोनारो मंत्रिमंडल में उलटफेर

ब्राजीलिया, 30 मार्च (हि.स.)। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने सोमवार को अपने मंत्रिमंडल में फिर उलटफेर किया है। उन्होंने छह मंत्रियों की फेरबदल की है। इनमें रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और न्याय मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य दो पदों पर तैनात मंत्री शामिल हैं। दरअसल बोल्सोनारो की कोरोना महामारी से निपटने के तरीके को लेकर लगातार निंदा हो रही है। उनपर महामारी से निपटने में विफल रहने का आरोप है। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एडुआर्डो पाजुएलो की जगह कार्डियोलॉजिस्ट मार्सेलो क्वीरोगा को नया स्वास्थ्य मंत्री बनाया है। राजनयिक कार्लोस फ्रांका को नया विदेश मंत्री बनाया गया है। जनरल वॉल्टर सूजा ब्रागा नेटो को नया रक्षा मंत्री बनाया गया है। साथ ही पुलिस कमांडर एंडरसन टोरेस को नया न्याय मंत्री बनाया गया है। उन्होंने पूर्व न्याय मंत्री एंड्रे मेंनडोनका को अटॉर्नी जनरल के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा सरकारी सचिव कांग्रेसी महिला फ्लाविया अरुडा को 22 सदस्यीय मंत्रिमंडल में तीसरी महिला के तौर पर स्थान दिया है। उल्लेखनीय है कि बोल्सोनारो पर महामारी से निपटने में विफलता और लापरवाही के आरोप लगाते रहे हैं। उन्हें कई बार सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के भी देखा गया है। ब्राजील विश्व में कोरोना महामारी से प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है, यहां कोरोना से 3,12,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुप्रभा सक्सेना

Advertisementspot_img

Also Read:

“भारत-ब्राजील जैसे देशों को ‘दुरुस्त’ करना होगा” अमेरिकी मंत्री की चेतावनी, बोले- ट्रंप के साथ सहयोग करें

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड ल्यूटनिक ने एक टेलीविजन इंटरव्यू में दिए अपने बयान में कहा है कि...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵