back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रामनवमी में मंगला जुलूस निकालने पर विचार करेगी सरकार : हेमंत सोरेन

30/03/2021 रामगढ़, 30 मार्च (हि.स.)। सरहुल पूजा में शामिल होने आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामनवमी पर्व में जुलूस निकालने को लेकर विचार करने की बात कही है। उनके इस आश्वासन के बाद रामनवमी महासमिति के सदस्यों में नया उत्साह पनप गया है। मंगलवार को पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ पूजा में शामिल हुए थे। इसी दौरान रामगढ़ के रामनवमी महासमिति के 9 सदस्य उनसे मिलने पहुंचे। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंगला जुलूस निकालने के लिए उन लोगों ने राज्यपाल को भी ईमेल भेजा था। आज मुख्यमंत्री खुद रामगढ़ की धरती पर हैं तो रामगढ़ वासियों को लिए यह एक सुनहरा अवसर था। पूजा समिति के ज्ञापन को सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अपने माथे से लगाया और कहा कि सरकार उनकी मांग पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री से बात करने के बाद छोटू वर्मा ने कहा कि राज्यपाल को भेजे गए ज्ञापन कि प्रतिलिपि मुख्यमंत्री को दी गई है। इस ज्ञापन में शोभा यात्रा और श्री रामनवमी पूजा पर सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में महाचाचिव दीपक मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह, अविनाश गुप्ता, यश वर्मा आदि शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

नितिन नवीन को मिलेगा टाइप-8 सरकारी बंगला, जानिए कितनी बड़ी होती है कोठी और कौन-कौन सी खास सुविधाएं?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली के लुटियंस जोन में बने सरकारी बंगले सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि सत्ता, जिम्मेदारी और व्यवस्था का प्रतीक माने...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵