back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा को जिताने का संकल्प लें, ये विकास/जनकल्याण और दमोह को आगे बढ़ाने का चुनाव है

दमोह में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में पार्टी नेताओं ने कहा दमोह, 30 मार्च (हि.स.)। आने वाला चुनाव विशुद्ध रूप से विकास का चुनाव है। यह जनकल्याण और दमोह को आगे बढ़ाने का चुनाव है। भाजपा का लक्ष्य दमोह और प्रदेश का विकास है। हम वचन देते हैं कि इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने देंगे। इसलिए आप भी यह संकल्प लें कि पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह बात मंगलवार को दमोह में पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह द्वारा नामांकन जमा किए जाने के उपरांत आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने कही। सभा को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया, मंत्री गोपाल भार्गव, भूपेन्द्र सिंह, डॉ. प्रभुराम चौधरी, भारत सिंह कुशवाह, बृजेन्द्र सिंह यादव एवं पार्टी प्रत्याशी राहूल सिंह ने भी सम्बोधित किया। इससे पहले पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं की उपस्थित में निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन जमा किया। सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश नायक के भाई एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सतीश नायक ने सैकड़ों कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी कांग्रेस, 15 महीनों में प्रदेश को बर्बाद कर दियाः शिवराजसिंह चौहान सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिला था। हम चाहते तो उनकी सरकार तब भी नहीं बनती। लेकिन उनके पास हमसे 2-4 सीटें ज्यादा थीं। हमने जनमत का आदर किया और सरकार नहीं बनाई। उम्मीद थी 15 साल बाद कांग्रेस लौटी है, कुछ बेहतर काम करेगी। लेकिन कांग्रेस की सरकार ने 15 महीनों में प्रदेश को बर्बाद कर दिया। कमलनाथ सरकार ने वल्लभ भवन को दलालों का अड्डा बना दिया। ठेकेदारों, दलालों से सेटिंग होने लगी। भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड बनने लगे। प्रदेश में विकास ठप्प हो गया। जनकल्याण की योजनाएं बंद कर दी गईं। विकास के जो काम, योजनाएं कांग्रेस ने बंद की, हमने सब चालू कर दिये मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार-सरकार में फर्क होता है। वो कहते थे पैसा नहीं है, मैं कहता हूं विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है। चौहान ने कहा कि कमलनाथ सरकार बताए कि उसने यहां विकास का कौन सा काम किया है? उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के समय से लगाकर कांग्रेस सरकार के 50 सालों तक दमोह जिले में सिर्फ 12 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होती थी। भाजपा की सरकारों ने 152 परियोजनाएं पूरी कीं और अब यहां 52 हजार हैक्टेयर में सिंचाई होती है। जिन परियोजनाओं का काम चालू है, उनके पूरा होने पर 70 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होने लगेगी। आने वाले सालों में हमारी कोशिश है कि यहां हर किसान के खेत में सिंचाई के लिए और हर घर में पीने के लिए पानी पहुंच जाए। चौहान ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने यहां विकास के जो काम बंद किये थे, हमने फिर चालू कर दिये। सैकड़ों कि.मी.लंबी सड़कें बन रही हैं। 47 कि.मी. लंबी बिजली की 33 के.वी. लाइन बिछाई जा रही है। ट्रांसफार्मर लगाएंगे और घर-घर बिजली पहुंचाएंगे। चौहान ने कहा कि मैं वचन देता हूं कि हमारी सरकार दमोह के विकास में कोई कमी नहीं रहने देगी। भारतीय जनता पार्टी विकास की पर्यायः विष्णुदत्त शर्मा सभा में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी विकास का पर्याय बनकर खड़ी है। 15 महीनों में दिग्विजय सिंह के इशारे पर चलने वाली कमलनाथ सरकार ने गरीब जनता के अधिकार छीन लिये थे। भाजपा की सरकार द्वारा किये गये विकास को अवरुद्ध करने का काम किया। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रयासों से केन-बेतवा परियोजना की सौगात बुंदेलखण्ड को मिली है। यह परियोजना स्व. अटलबिहारी वाजपेयी जी का सपना थी, जिसे मुख्यमंत्री जी ने पूरा किया है, इसके लिए हम हृदय से उनके आभारी हैं। कांग्रेस की विश्वसनीयता खत्म, नेतृत्व बीमार शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस का नेतृत्व अब थक गया है। कांग्रेस की हालात खराब हैं। छल, झूठ और कपट के कारण उसकी विश्वसनीयता प्रदेश में खत्म हो गई है। कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व भी मानसिक तौर से बीमार हो गया है। अब देश में कांग्रेस अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। श्री शर्मा ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश की जनता ने कांग्रेस और कमलनाथ को आईना दिखा दिया है और बता दिया है कि वह भाजपा सरकार और उसके नेतृत्व के साथ खड़ी है। अब दमोह की जनता को कांग्रेस के ताबूत में आखिरी कील ठोंकना है। कांग्रेस ने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं कियाः प्रहलाद पटेल सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कहा कि दमोह विधानसभा उपचुनाव सिर्फ विकास का चुनाव है। इस क्षेत्र के विकास को लेकर हमारी सरकार ने कई सौगातें देने का काम किया है, जबकि कांग्रेस ने क्षेत्र के विकास लिए कुछ नही किया। उन्होंने जनता से अपील की कि क्षेत्र के विकास के लिए पार्टी प्रत्याशी राहुल सिंह को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से लेकर निचले कार्यकर्ता तक भाषा की मर्यादा को तारतार करने का काम कर रहे हैं। उन्होने जनता से आग्रह करते हुए कहा कि यह चुनाव पार्टी प्रत्याशी नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी लड़ रही है इसलिए भारी मतो से पार्टी प्रत्याशी को जिताएं। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵