back to top
17.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोलकीपर अमरिंदर ने छोड़ा मुंबई सिटी का साथ

मुंबई, 31 मई (आईएएनएस)। गोलकीपर अमरिंदर सिंह ने इंडियन सुपर लीग (सीएसएल) चैंपियन मुंबई सिटी फुटबॉल क्लब से अपनी राहें जुदा कर ली है। क्लब ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। अमरिंदर पांच सीजन तक मुंबई सिटी के साथ रहे थे और उनका करार सोमवार को खत्म हो गया। 27 वर्षीय खिलाड़ी ने सात सितंबर 2016 को क्लब ज्वाइन किया था। उन्होंने मुंबई के लिए 84 मुकाबले खेले हैं। अमरिंदर ने क्लब के लिए आखिरी मुकाबला 2020-21 का फाइनल मैच खेला था। अमरिंदर ने कहा, मैं इस क्लब में एक लड़के की तरह शामिल हुआ था और अब इसे आदमी के रूप में छोड़ रहा हूं। मैंने मुंबई के लिए खेलने के दौरान अपने जीवन और फुटबॉल के बारे में काफी कुछ सीखा। मुझे इस दौरान सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, कोचों और स्टाफ के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा, प्रशंसकों के सामने खेलने के दौरान मैंने हर एक मिनट का आनंद लिया। यह क्लब के बैकबॉन है और मैं कभी इनका प्यार और समर्थन नहीं भूल पाऊंगा। अमरिंदर ने कहा, यह क्लब मेरा परिवार है और परिवार को छोड़ना मुश्किल होता है। लेकिन मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं इस परिवार को चैंपियन के रूप में छोड़ रहा हूं। मुंबई सिटी हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol-Diesel Price Today: सस्ता हुआ कच्चा तेल, क्या पेट्रोल-डीजल भी होंगे सस्ते? जानिए सोने-चांदी का ताजा हाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की...

जब गणेश भगवान ने परिक्रमा से जीती प्रतियोगिता, जानें पूरी कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज बुधवार के दिन गणेश...

Travel Tips: पार्टनर के साथ घूमने का बनाएं प्लान, यहां बिता सकेंगे सुकून के पल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...

Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की बनाएं रखने के लिए करें ये वास्तु उपाय, नकारात्मकता होगा दूर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵