back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गांवों में सेवा दिवस के नाम पर चुनाव मैनेज में जुटी भाजपा: प्रीतम सिंह

देहरादून, 30 मई (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा के सेवा दिवस पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनावी साल नजदीक आते ही सत्ताधारी दल डैमेज कंट्रोल के अभियान में जुटी है। भाजपा गांवों में सेवा दिवस के नाम पर चुनाव मैनेज करने में लगी है। अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि लगातार अपने ग्राफ को गिरते देख भाजपा को कोरोना पीड़ितों की सुध आने लगी है। जब प्रदेश में महामारी के चलते हर तरफ तबाही का मंजर था, तो उसके नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुद को आइसोलेट कर जनसंपर्क से दूरी बनाए रखी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा कार्यकर्ताओं से गांव गांव जाकर मदद पहुंचाने को कहा जा रहा है। बीमार लोगों की सेवा सिर्फ अपने पार्टी के झंडे को बुलंद करने लिए की जा रही है। प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में चुनाव रणनीति तैयार करने को लेकर बैठक से अलग कोरोना मरीजों और स्वास्थ्य सेवा को लेकर की जाती तो जनता की सच्ची सेवा होती। राज्य में बेरोजगारी और विकास के लिए रोडमैप तैयारी के विपरीत चुनाव फतह के लिए तैयारी का यह खेल है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा डैमेज कंट्रोल करने की कितनी भी कोशिश कर ले पर उत्तराखंड की जनता अपने छाले और घाव इतनी आसानी से भूलने वाली नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

Oracle Layoff: 30 हजार कर्मचारियों की नौकरी गई, भारतीयों पर सबसे ज्यादा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी Oracle...

Dhurandhar 2 नहीं ले रही थामने का नाम, बॉक्स ऑफिस पर मचा रही गदर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

Women Rights During Arrest: मुफ्त कानूनी सहायता से लेकर जमानत और हिरासत के नियम तक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महिलाओं की गिरफ्तारी के दौरान कानून...

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵