back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ओलंपिक (महिला टेनिस) : स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेनसिक बनीं एकल चैंपियन

टोक्यो, 31 जुलाई (आईएएनएस)। नंबर-9 वरीयता प्राप्त बेलिंडा बेनसिक ने दो घंटे और 30 मिनट तक चले मुकाबले में चेक गणराज्य की गैर-वरीयता प्राप्त खिलाड़ी माकेर्टा वोंद्रोसोवा को 7-5, 2-6, 6-3 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में टेनिस का महिला एकल खिताब जीत लिया। स्विटजरलैंड के लिए यह टेनिस में तीसरा ओलंपिक स्वर्ण है। इससे पहले, मार्क रॉसेट ने बार्सिलोना 1992 में पुरुष एकल में स्वर्ण जीता था और रोजर फेडरर और स्टेन वावरिंका ने बीजिंग 2008 में पुरुष युगल जीता था। इसके अलावा, फेडरर लंदन 2012 में पुरुष एकल रजत पदक विजेता थे, जबकि टिमिया बेसिंस्की और मार्टिना हिंगिस रियो 2016 में महिला युगल में रजत पर कब्जा किया था। इस सीजन में एडिलेड और बर्लिन में अपने पिछले दोनों फाइनल हारने के बाद मॉस्को 2019 के बाद से बेलिंडा का पहला खिताब है। इससे पहले, दुनिया की छठे नंबर की एलिना स्वितोलिना ने फाइनल सेट में 1-4 से पिछड़ने के बाद कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना को 1-6, 7-6 (5), 6-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह ओलंपिक में यूक्रेन का पहला टेनिस पदक है। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵