back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

निजी विद्यालयों की मनमानी के विरोध में अभिभावक संघ ने टि्वटर पर छेड़ा जंग

रामगढ़, 30 मई (हि.स.)। लॉकडाउन के दौरान विद्यालय प्रबंधन फीस वसूली करने के लिए अभिभावकों के साथ गलत व्यवहार कर रहा है। उनकी इस मनमानी की वजह से अभिभावक और छात्र दोनों ही परेशान हैं। अभिभावकों की इस समस्या को झारखंड अभिभावक संघ ने काफी गंभीरता से लिया है। इस मुद्दे को लेकर लगातार आंदोलन चल रहा है। रविवार को संघ ने ट्विटर पर इस मुद्दे को लेकर जंग छेड़ दी। सरकार और शिक्षा विभाग को ट्वीट करते हुए संघ ने कहा कि अभिभावकों के हित में यह संगठन लगातार आंदोलन करता आ रहा है। जिला प्रभारी रवि शंकर राय ने कहा कि ट्विटर अभियान में राज्य के लगभग सभी जिलों के आम अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैप्टन प्रदीप मोहन सहाय ,महेन्दर राय, डॉ पुष्पा श्रीवास्तव, रामदीन कुमार ,प्रमोद रंजन ,आभा वर्मा, विद्याकर कुँवर ,रजनीश श्रीवास्तव, कुणाल सिंह सहित अन्य लोगों ने इस अभियान का समर्थन किया। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने ट्विटर अभियान के उपरांत एक पत्र झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल के माध्यम से व ट्विटर पर टैग कर भेजा। अगर सरकार उनकी मांगों पर पहल नहीं करती है और अभिभावकों को राहत नहीं मिलती है, तो संघ आंदोलन की नई रणनीति तैयार करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Advertisementspot_img

Also Read:

कर्नाटक सरकार का फैसला! रमजान में उर्दू स्कूलों का समय बदलेगा, आदेश किया जारी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कर्नाटक सरकार ने रमजान के महीने के दौरान राज्य के उर्दू माध्यम स्कूलों के समय में बदलाव करने...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵