back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुमटी में लगी आग, हजारों की संपत्ति खाक

खूंटी, 06 अप्रैल(हि.स.)। स्थानीय भगत सिंह चौक के समीप डाक बंगला रोड पर एक गुमटी में संचालित बुक बाइंडिंग की दुकान में आग लग जाने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। गुमटी में आग कैसे लगी, इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि गुमटी के समीप कचरे में लगाई गई आग फैलकर गुमटी तक पहुंच गई, जिससे गुमटी में आग लग गई। दुकान के संचालक कार्तिक राम ने बताया कि मंगलवार को मासिक बंदी के कारण वह सुबह दुकान खोलने नहीं आया था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे आसपास के लोगों से गुमटी में आग लगने की सूचना मिलने पर वह जब तक वहां पहुंचा, तब तक पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। बाद में आसपास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाया गया। उसने बताया कि अगलगी की इस घटना में लगभग 75 हजार की संपत्ति जलकर खाक हो गई। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Advertisementspot_img

Also Read:

किसी को वक्फ संपत्ति छूने नहीं देंगे, TMC के मंत्री की टिप्पणी के बाद बोलीं CM ममता- मुझे सभी धर्मों से प्यार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वक्फ संशोधन अधिनियम को लेकर चल रहे विवाद के बीच, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार के...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं सूजी का प्रसाद, जानें सही और सीक्रेट तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में नवरात्रि (Chaitra...

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵