back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिकरूकांड : एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी तबीयत बिगड़ी लखनऊ रेफर

बाराबंकी, 30 मई (हि.स.)। कानपुर बिकरू कांड के आरोपित एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ के लिए रेफर कर किया गया है। बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह में रह रही अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे की शनिवार को तबीयत खराब हो गयी। इसके बाद उसे चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसे खून की उल्टी, सीने में दर्द और काफी कमजोरी महसूस हो रही थीं। अस्पताल में डॉक्टर खुशी दुबे के इलाज में लगे हैं, लेकिन तबीयत में ज्यादा सुधार न होने के चलते उसे रविवार दोपहर बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया है। खुशी दुबे ने बताया कि वह काफी कमजोरी महसूस कर रही है। उसे उल्टियां भी आयी हैं। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर बीएन मौर्या के मुताबिक, खुशी दुबे का इलाज किया जा रहा है, लेकिन कुछ जांचें यहां नहीं हो सकती इसलिए हमने उसे लखनऊ रेफर किया गया हैं। उल्लेखनीय है कि, खुशी दुबे कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपित अमर दुबे की पत्नी है। उसकी शादी 29 जून 2020 को हुई थी। इसके बाद दो जुलाई, 2020 को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपित पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई 2020 को एसटीएफ की ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया था। अमर दुबे की पत्नी उसी घटना के बाद से बाराबंकी के सप्रेक्षण गृह में रह रही है। हिन्दुस्थान समाचार/हरिराम/दीपक

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लिए कैसे अप्लाई करें? इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की सबसे जनहितैषी योजना...

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵