back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘दिल्ली की ये पीड़ा हम सबकी है’ भावुक हुए भारतीय क्रिकेटर, जानिए गौतम गंभीर से लेकर धवन तक किसने क्या कहा?

सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सोमवार शाम दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल होने की पुष्टि हुई है। इस दर्दनाक घटना पर अब भारतीय क्रिकेट जगत ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। गौतम गंभीर, शिखर धवन, ईशांत शर्मा, अनिल कुंबले और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गजों ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति शोक जताया है।

गौतम गंभीर बोले -“दिल्ली की तकलीफ़ मेरी अपनी है”


टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा,“दिल्ली ब्लास्ट में मृत लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान पीड़ित परिवारों को शक्ति दे और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गंभीर ने कहा कि दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, उनका घर है, और यहां हुई ऐसी घटना ने उन्हें भीतर तक झकझोर दिया है।

शिखर धवन की अपील -“सुरक्षित रहें, अपना ध्यान रखें”


भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने लिखा, दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मृतकों और उनके परिवारों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। सभी लोग सुरक्षित रहें और अपना ध्यान रखें।

ईशांत शर्मा ने कहा,“दिल्ली फिर मजबूती से खड़ी होगी”


तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, जो खुद दिल्ली से हैं, ने कहा, “दिल्ली में शांति और सभी को शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। हमारे शहर की आत्मा अटूट है हम फिर मजबूती से उभरेंगे।

अनिल कुंबले और आकाश चोपड़ा ने भी जताया शोक


टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने लिखा, “दिल्ली धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में शक्ति दें। वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि “घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ऐसे समय में हमें एकजुट रहना होगा। धमाके के बाद दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई। यह स्टेडियम लाल किले से कुछ ही किलोमीटर दूर है। मंगलवार को यहां दिल्ली बनाम जम्मू-कश्मीर रणजी ट्रॉफी मैच का चौथा दिन खेला गया, जहां बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मुकाबला जारी रहा और जम्मू-कश्मीर ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...