back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यादों के झरोखे से : सहवाग ने सात साल पहले आज ही के दिन आईपीएल में सीएसके के खिलाफ खेली थी शतकीय पारी

नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम तो वैसे कई रिकॉर्ड है, लेकिन सात साल पहले वर्ष 2014 में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) के खिलाफ खेली गई उनकी शतकीय पारी काफी यादगार है। आज से सात साल पहले मुंबई के वानखेड़े में स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने थी। दोनों टीमों के लिए मुकाबला करो या मरो वाला था, क्योंकि जो भी टीम जीतती वह फाइनल में पहुंचती। सहवाग, जो आईपीएल के 2014 संस्करण में किंग्स इलेवन पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे थे, ने सीएसके के खिलाफ सिर्फ 58 गेंदों पर 122 रनों की तूफानी पारी खेली। प्लेऑफ चरण के दूसरे क्वालीफायर में, सहवाग ने अपने आईपीएल करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। उनकी पारी की बदौलत पंजाब ने निर्धारित बीस ओवरों में 6 विकेट पर 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सहवाग ने इस पारी में 12 चौके और आठ छक्के लगाए। यह सहवाग का आईपीएल के इतिहास में दूसरा शतक था क्योंकि उन्होंने 2011 के संस्करण में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया था। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम निर्धारित बीस ओवरों में 7 विकेट पर 202 रही ही बना सकी। चेन्नई की तरफ से सुरेश रैना ने महज 25 गेंदों पर 87 रनों की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे पंजाब कैंप में खतरे की घंटी बज गई, लेकिन जैसे ही वह आउट हुए, चेन्नई की पारी पटरी से उतर गई। इस जीत के परिणामस्वरूप, पंजाब पहली बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में सफल रहा। हालांकि, टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा। बता दें कि सहवाग ने अपने आईपीएल करियर में 104 मैच खेले और 27.55 की औसत से 2,728 रन बनाए। आईपीएल में उनका आखिरी सीज़न 2015 सीज़न में आया था क्योंकि उन्होंने उस विशेष संस्करण के दौरान आठ मैच खेले थे, जिसमें 12.37 की औसत से सिर्फ 99 रन बनाए थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Delhi Metro: आज दिल्ली में लास्ट मेट्रो की टाइमिंग में बदलाव, जानिए क्यों किया गया ये फैसला और क्या है इसकी वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में आज क्रिकेट का रोमांच चरम पर होगा, जब Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच मुकाबला खेला जाएगा।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵