back to top
24.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली की हवा में घुलता जा रहा है जहर, बुधवार तक AQI के ‘बहुत खराब’ रहने के आसार

दिल्ली की हवा में लगातार प्रदूषण का जहर घुलता जा रहा है। प्रदूषण का स्‍तर ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्‍कत हो रही है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। रविवार को भी राजधानी की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जिससे साफ संकेत मिलते हैं कि आने वाले दिनों में भी हालात फिलहाल सुधरने वाले नहीं हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 391 दर्ज किया गया। CPCB के ‘समीर’ ऐप के अनुसार, दिल्ली के 19 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने हवा को ‘गंभीर’ श्रेणी में दिखाया, जबकि बाकी 19 स्टेशनों की रीडिंग 300 से ऊपर रही, जो ‘बहुत खराब’ स्तर में आती है।

दिल्ली में तीन दिनों तक AQI रहेगा ‘बहुत खराब’

इस बीच, मौसम भी प्रदूषण के असर को बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रहा है। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, दिल्ली की हवा सोमवार से बुधवार तक ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहने के आसार है। CPCB के अनुसार 0–50 के बीच AQI ‘अच्छा’ माना जाता है, जबकि 301–400 के स्तर को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा जाता है। वहीं 401–500 के बीच का AQI ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम स्तर के कोहरे की भी संभावना जताई है।

दिल्ली में तापमान औसत से नीचे

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। शाम 5.30 बजे आर्द्रता का स्तर 68 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया है।

तेजी से बिगड़ते हालात को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को अनावश्यक बाहर न निकलने, मास्क का उपयोग करने और सुबह-शाम की सैर से बचने की सलाह दे रहे हैं। फिलहाल दिल्लीवासियों को राहत के लिए मौसम में बदलाव या तेज हवाओं का इंतजार करना पड़ सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

राम से हनुमान तक कंफर्म हुई Ramayana की पूरी कास्ट, जानिए कौन निभाएगा किसका रोल?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

रूहानी नाम का मतलब- Ruhaani Name Meaning

Meaning of Ruhaani /रूहानी नाम का मतलब: Spiritual/ आध्यात्मिक Origin...

जिम जाने वालों के लिए ये फल है खास, इसमें होता है जादा प्रोटीन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

Asansol Dakshin Assembly Election 2026: इस सीट पर किसकी जीत? जानिए क्यों अहम है आसनसोल दक्षिण सीट?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट West Bengal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵