back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आयकर विभाग के नए पोर्टल से मोबाइल पर भी फाइल होगा आइटीआर

-आयकर विभाग एक नया पोर्टल ई-फाइलिंग 2.0 7 जून से शुरू करेगा नई दिल्ली, 30 मई (हि.स.)। आयकर विभाग के नए पोर्टल से आप मोबाइल के जरिए भी इनकम टैक्स रिटर्न (आइटीआर) फाइल कर सकते हैं। आयकर विभाग ने देर रात ट्वीट करके बताया कि 7 जून को आयकर विवरण भरने के लिए नया पोर्टल ई-फाइलिंग 2.0 शुरू किया जाएगा। विभाग ने कहा कि नया पोर्टल पेश किए जाने से पहले एक से 6 जून तक ई-फाइलिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। आयकर विभाग के जारी बयान के मुताबिक नए ई-फाइलिंग पोर्टल को मोबाईल के जरिए इस्तेमाल करना भी आसान होगा। नए पोर्टल पर पहले से भरे आयकर विवरण, आईटीआर, आयकर फॉर्म और सरल सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। विभाग ने अपने ट्वीट में कहा कि आयकर विभाग 7 जून 2021 को एक नया ई-फाइलिंग पोर्टल http://incometax.gov.in शुरू करेगा, जो मौजूदा पोर्टल http://incometaxindiaefiling.gov.in की जगह काम करेगा। आयकर विभाग ने बताया कि नए पोर्टल में एक नया मोबाईल ऐप भी होगा जिस पर करदाताओं को उपयोगकर्ता मैन्युअल और वीडियो क्लिप के जरिए हर कदम पर दिशा-निर्देश सुलभ होंगे। विभाग ने करदाताओं को सुझाव दिया है कि यदि उन्हें कोई जवाब या सेवा प्रात करनी है, तो इन तिथियों से पहले या बाद में अपना आवेदन करें। हिन्दुस्थान समाचार/प्रजेश शंकर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

जनवरी 2026 से बदल रहा है ITR फॉर्म, नए इनकम टैक्स एक्ट 2025 का आपके टैक्स पर क्या असर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के करोड़ों करदाताओं के लिए बड़ी खबर है। जनवरी 2026 से आयकर रिटर्न (ITR) फॉर्म पूरी तरह बदल जाएगा। केंद्रीय प्रत्यक्ष...
spot_img

Latest Stories

यशस्वी नाम का मतलब -Yashasvi Name Meaning

Yashasvi Name Meaning – यशस्वी नाम का मतलब: Famous/प्रसिद्ध Origin...

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵