back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: घर में शंख बजाने से होंगे चमत्कार, जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

हर कोई चाहता है कि वह अपने जीवन में खुश रहे। घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए वह पूजा पाठ जरूर करता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम हैं जिनको अपना कर शांति प्राप्त कर सकते हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क 5 January 2024 : वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कहते है कि हर काम अगर शास्त्र के हिसाब से किया जाए। तो जीवन में सफलता जल्दी प्राप्त होती है और घर में सुख शांति बनी रहती है। वैसे तो अपने घर हर कोई पूजा पाठ करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में शंख रखना और शंख बजाना काफी शुभ माना जाता है वही शंख से जुड़े ऐसे कई नियम बताए हैं जिनका इस्तेमाल करने से आपके जीवन से कष्ट दूर हो जाते हैं।

शंख के फायदे

माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु दोनों ही अपने हाथों में शंख धारण करते हैं। विष्णु पुराण के अनुसार माता लक्ष्मी समुद्रराज की पुत्री हैं तथा शंख उनका भाई है। इसलिए यह भी मान्यता है कि जहां शंख है, वहीं लक्ष्मी का वास होता है। इन्हीं कारणों से शंख की पूजा भक्तों को सभी सुख देने वाली है। घर में शंख रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं और इसके साथ ही धन और आरोग्य की प्राप्ति होती है। अगर आपके घर के किसी हिस्से में वास्तु दोष है, तो उस कोने में शंख रखने से वहां का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है।

शंख से जुड़े उपाय

  • शंख की आवाज लोगों को पूजा-अर्चना के लिए प्रेरित करती है। मान्यता है कि शंख की पूजा से कामनाएं पूरी होती हैं।

  • अगर बच्चा पढ़ाई में कमज़ोर है तो शंख में जल भरकर पिलाने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है।

  • शंख में जल भरकर ईशान दिशा में रखने से परिवार में परस्पर तालमेल बढ़ता है और घर का माहौल अच्छा रहता है।

  • शंख की ध्वनि से सात्विक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। जिसके कारण आपके घर में सुख शांति बनी रहती है।

  • हमेशा पूजा से पहले शंख में पानी भरकर रखना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होती हैं।

  • घर में पूजा करने के बाद शंख के पानी को पूरे घर में छिड़कना चाहिए। इस उपाय से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵