back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली धमाके केस में बड़ा खुलासा-आतंकी उमर का सनसनीखेज वीडियो सामने आया, जानिए वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी आतंकवादी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली कार ब्लास्ट केस में जांच एजेंसियों के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। धमाके के मुख्य आरोपी और पुलवामा निवासी आतंकवादी डॉ. उमर का एक नया वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो उमर ने हमले से पहले खुद रिकॉर्ड किया था। इस वीडियो ने केस को और गंभीर बना दिया है, क्योंकि इसमें उमर आत्मघाती हमलों (Suicide Bombing) को सही ठहराता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में क्या कहता दिखा उमर?

वीडियो में उमर कहता है सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग यह समझ ही नहीं पाते कि आत्मघाती बमबारी असल में क्या होती है। यह किसी भी तरह से लोकतांत्रिक या सभ्य नहीं है। वह आगे कहता है जब कोई व्यक्ति यह मान ले कि वह तय समय और जगह पर मरने जा रहा है, तो वह खतरनाक मानसिकता में आ जाता है। उसे लगता है कि मौत ही उसकी मंज़िल है, जबकि यह जीवन, समाज और कानून तीनों के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। जांच टीम का मानना है कि यह वीडियो उमर की कट्टरपंथी सोच और हमले की प्लानिंग को साफ-साफ दर्शाता है।

उमर की मां ने जताया था शक

पूछताछ में उमर की मां ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से परिवार से दूर और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल था कई-कई दिनों तक घरवालों से कोई संपर्क नहीं रखता था धमाके से पहले उसने कहा था मुझसे अब फोन पर संपर्क न करें इसके बावजूद परिवार ने कभी पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी। पेशे से डॉक्टर, पर आतंकी मॉड्यूल में सक्रिय उमर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला था पढ़ाई करके डॉक्टर बना, लेकिन गुप्त रूप से जैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल से जुड़ा रहा धमाके से पहले उसकी गैंग के कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था उनके पास से करीब 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ इससे साफ होता है कि गिरोह कई बड़े हमलों की तैयारी में था।

जांच अब किस दिशा में?

एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि उमर को किसने तैयार किया और फंडिंग कौन कर रहा था ब्लास्ट के अन्य स्थानीय मददगार कौन थे उमर की साजिश कब से चल रही थी जांच अधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो केस में एक क्रूशियल एविडेंस साबित होगा और इससे आतंकी नेटवर्क की और भी परतें खुल सकती हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘मोदी जी हिम्मत है तो दिल्ली में चुनाव करा लो…’ शराब नीति केस में बरी होते ही केंद्र पर जमकर बरसे केजरीवाल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली की आबकारी नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...