back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फ्रांस के थाने पर हमला करने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी को पुलिस ने मार गिराया

पेरिस, 29 मई (हि. स.)। फ्रांस के एक थाने में घुसकर हमला करने वाले इस्लामिक कट्टरपंथी को पुलिस ने मार गिराया। हमलावर ने धारदार चाकू से पुलिस पर हमला किया, फिर उसने गोली भी चलाई थी। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।हमलावर पुलिस की निगरानी सूची में आतंकवाद का खतरा पैदा करने वालों में शामिल था। फ्रांस के गृह मंत्री जेराल्ड डर्मेनियन ने बताया है कि हमलावर 40 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक था। वह आठ साल की सजा के बाद हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। डर्मेनियन ने पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने 2016 में इस्लामिक कट्टरपंथ के लिए झंडा लहराया था। ला चैपेल-सर-एंड्रे शहर के उपनगर नांटेस में हुए इस मुठभेड़ का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। इसके आतंकी वारदात होने से भी इनकार नहीं किया गया है। डर्मेनियन ने कहा कि हमलावर का स्पष्ट उद्देश्य पुलिस पर हमला करना था। लेकिन अभी तक की जांच में किसी आतंकी संगठन से हमलावर के संबंध का पता नहीं चला है। एक माह पहले भी हमले में एक महिला पुलिस प्रशासनिककर्मी को चाकू मारा गया था। स्टेफनी मोनफर्मे को पुलिस स्टेशन के द्वार पर एक ट्यूनीशियाई नागरिक ने मारा था। डरर्मेनियन ने बताया कि शुक्रवार के ताजा हमले में संदिग्ध व्यक्ति में सिजोफ्रेनिया के रोग का पता चला था और जेल से रिहा होने के बाद उसका इलाज चल रहा था। उसे एक अपार्टमेंट में रखा गया था, जहां विशेषज्ञ उसकी निगरानी कर रहे थे। पुलिस थाने में हमले के बाद बड़ी संख्या में पुलिस वालों ने उसको घेरकर जवाबी हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गई। हालांकि इस हमले में तीन पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। सभी पुलिस कर्मियों की हालत खतरे से बाहर है। हिन्दुस्थान समाचार/अजीत / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

फ्रांस में महंगाई के खिलाफ भड़का जनसैलाब, 200 शहरों में हड़ताल! एफिल टावर भी पड़ा ठप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका के बाद अब फ्रांस में आर्थिक नीतियों के खिलाफ जनता का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा है। महंगाई, सामाजिक योजनाओं में...
spot_img

Latest Stories

सोमेश्वर नाम का मतलब-Someshwar Name Meaning

सोमेश्वर नाम का मतलब – Someshwar Name Meaning: Lord...

Ananya Panday की ‘कॉल मी बे’ रही हिट, अब सीजन 2 में जानिए क्या होगा खास

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनन्या पांडे (Ananya Panday) की...

Professor of Practice: बिना Ph.D और NET के बन सकते हैं प्रोफेसर, बस ये शर्तें करनी होंगी पूरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव...

सृष्टि के निर्माता हैं भगवान ब्रह्मा, जानें उनके मंदिर, भक्त और शक्ति के बारे में

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू शास्त्रों में भगवान ब्रह्म...

Ramnavmi Holiday: रामनवमी को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला, 26 और 27 मार्च को रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश सरकार ने रामनवमी के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵