back to top
16.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: इन पेड़-पौधों की जड़ बनाएगी आपको मालामाल, यश और कीर्ति से भरा रहेगा आपका द्वार

पेड़ पौधे घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि उनके जड़ भी आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 5 June 2024। हर व्यक्ति के घर में अलग-अलग प्रकार के पेड़ पौधे होते हैं। और उनसे घर के वातावरण में शुद्धता आती है इसके साथ ही वह घर के नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कुछ पेड़ पौधे ऐसे होते हैं जिनकी जड़ आपकी तकदीर बदल सकती हैं।

मदार की जड़

मदर महादेव को चढ़ाया जाता है वह उन्हें काफी प्रिय है। अगर आप रविपुष्प नक्षत्र में मदार की जड़ घर लाते हैं और उसे दाहिने हाथ में धारण करते हैं तो आपके घर में हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और आप कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करेंगे। इतना ही नहीं अगर आपके घर में कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो वह भी जल्द से जल्द खत्म हो जाएगा।

तुलसी की जड़

तुलसी तो सबके घर में होती ही है लेकिन अगर आप उसकी पूजा करने के साथ-साथ पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में तुलसी की जड़ लाकर मस्तिष्क पर धारण करें। इससे अग्निभय से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही तुलसी की जड़ आपके घर में आने वाली नकारात्मकता को भी दूर करेगी।

चंपा की जड़

अगर आपके बच्चों पर किसी की बुरी नजर है या फिर आपके घर पर किसी ने कुछ कर दिया है तो आप चंपा फूल की जड़ को हस्त नक्षत्र में लाकर घर पर बांधे या फिर अगर किसी पर नजर लगी है तो आप उसके गले में भी बांध सकते हैं। इस उपाय से किसी भी प्रकार की बुरी शक्तियों दूर भाग जाती है।

सदाबहार के फूल की जड़

सदाबहार फूल का मतलब यह हमेशा खेलने वाला फूल इस फूल में काफी सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। सदाबहार की जड़ को आप लाल कपड़े में बांधकर लक्ष्मी माता के साथ इसकी पूजा करके अपनी मनोकामना मानकर इसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपकी मनोकामना जल्दी पूरी होगी और घर पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵