back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अपनी बचत के रुपयों में से तीन बहनों ने स्वयं मास्क बनाकर पुलिसकर्मियों को किए वितरित

बीकानेर, 29 मई (हि.स.)। बीकानेर की तीन बहिनों पूर्वा चाण्डक, प्रीति चाण्डक एवं पूजा चाण्डक ने वैश्विक कोरोना महामारी के दौरान अपनी बचत में से स्वयं द्वारा बनाए गए मास्क कोरोनाकाल में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को ड्यूटीस्थल पर जाकर निशुल्क वितरित किए हैं। एसपी प्रीति चंद्रा ने उनके इस कार्य की तारीफ की है और कहा कि उक्त कार्य अति प्रशंसनीय समाजसेवा का कार्य है। जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने भी पवन किशोर चांडक की पुत्रियों द्वारा सराहनीय कार्य की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि चांडक परिवार द्वारा पूर्व में भी कोरोना काल में जरूरतमंदों को दैनिक आवश्यकता की सामग्री व मास्क वितरण का कार्य करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया था और समाज सेवा के कार्य हेतु बीकानेर जिला उद्योग संघ परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए तीनों बहिनों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इसे अन्यों के लिए भी प्रेरणादायी बताया। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

रिटायरमेंट के बाद पुलिस वर्दी पहनना माना जाएगा नियमों का उल्लंघन? जानें पूरी सच्चाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस की वर्दी केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि सम्मान, जिम्मेदारी और कर्तव्य का प्रतीक है। वर्षों तक कानून और व्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...