back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली ब्लास्ट के बाद असम पुलिस का सख्त एक्शन, अब तक दर्जनों गिरफ्तारियां

दिल्ली ब्लास्ट के बाद असम से अब तक 15 लोगों को अरेस्‍ट किया जा चुका है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस कार्रवाई की जानकारी दी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी बरकरार है।

इसी क्रम में असम में भी कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर बताया कि दिल्ली विस्फोटों के बाद आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामलों में पूरे असम से अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अब तक इन लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी 


उन्होंने बताया कि 12 नवंबर की छह गिरफ्तारियों के अलावा, रात भर में बोंगाईगांव के रफीजुल अली, हैलाकांडी के फोरिद उद्दीन लस्कर, लखीमपुर के इनामुल इस्लाम और फिरोज अहमद पापोन, तथा बारपेटा के शाहिल शोमन सिकंदर और शाहिदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।

इसके अलावा, बारपेटा के रकीबुल सुल्तान, होजई के नसीम अकरम, कामरूप के तस्लीम अहमद, और दक्षिण सलमारा के अब्दुर रोहिम मोल्ला तथा बप्पी हुसैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

हिंसा का महिमामंडन करने वालों पर होगी कार्रवाई


मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि असम पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी जो हिंसा का महिमामंडन कर रहे हैं। यह बयान उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने बुधवार को कहा था कि प्रशासन का मुख्य लक्ष्य आतंकवाद का समर्थन करने वालों को पकड़ना है।

असम का माहौल खराब करने की कोशिश 


मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि, आतंकवादियों का समर्थन करने वालों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि ये लोग असम में स्थिति बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि, खुफिया एजेंसियों ने गुरुवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए घातक कार विस्फोट से जुड़ी बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी।

खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, आरोपियों ने हमलों में संभावित इस्तेमाल के लिए एक i20 और एक इकोस्पोर्ट गाड़ी को मॉडिफाई करना शुरू कर दिया था। जांच जारी है कि क्या सिलसिलेवार धमाकों की व्यापक योजना के तहत इसी तरह की अन्य गाड़ियों को भी तैयार किया जा रहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली पहुंचते ही गुस्से में लाल हुईं ममता बनर्जी, कहा- हम रेड कारपेट बिछाते हैं, वो ब्लैक से कर रहे स्वागत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली पहुंचते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित...

Vastu Tips: पापमोचनी एकादशी के दिन करें ये वास्तु उपाय, घर में सुख समृद्धि की होगी वृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पापमोचनी एकादशी के दिन आपको...