back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीराबाई का स्वदेश पहुंचने पर हुआ सम्मान (लीड-1)

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी पहुंच गईं जहां उनका गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। मीराबाई के दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षा घेरे में लिया जहां भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने उनका सम्मान किया। मीराबाई ने लैंड करने के बाद ट्वीट किया, इतने प्यार और समर्थन के बीच यहां वापस आकर खुशी हो रही है। बहुत-बहुत धन्यवाद। 26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था। मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, घर वापस जा रही हूं। मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था। 2000 सिडनी ओलंपिक में करनाम मालेश्वरी के 69 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीतने के बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली मीराबाई भारत की दूसरी भारोत्तोलक हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पिता के निधन से शोक में डूबे रिंकू सिंह, टूर्नामेंट में खेलेंगे या नहीं? BCCI ने दी ताजा जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह पर 27 फरवरी की सुबह दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। लिवर कैंसर से जूझ रहे...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵