back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में 4 अनदेखी जगहें, जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं, दोस्तों के साथ बनाएं मजेदार प्लान

दिल्ली सिर्फ इंडिया गेट, कुतुब मीनार और लाल किले तक ही सीमित नहीं है। इस शहर में कई छिपी हुई और खूबसूरत जगहें भी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । देश की राजधानी दिल्ली अपने आप में ही एक अनोखा अनुभव है। यह शहर दिलवालों की भूमि कहा जाता है और सिर्फ अपने बेहतरीन व्यंजनों के लिए ही नहीं, बल्कि ऐतिहासिक इमारतों और समृद्ध संस्कृति के लिए भी प्रसिद्ध है।

इंडिया गेट से कुतुब मीनार तक दिल्ली की प्रमुख जगहें तो सब जानते हैं, लेकिन इस शहर में कई छिपी हुई धरोहरें और आकर्षक स्थल भी हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं होती।

ये छिपी हुई जगहें इंडिया गेट और कुतुब मीनार जैसी ऐतिहासिक इमारतों को टक्कर देती हैं। पहले इनके बारे में कम लोगों को जानकारी थी, लेकिन अब सोशल मीडिया पर ये तेजी से वायरल हो रही हैं। अगर आप घूमने के शौकीन हैं और नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो इन्हें जरूर देखें।

आज हम आपको दिल्ली की 4 ऐसी छिपी हुई जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपको बिल्कुल अलग अनुभव देंगी। इन जगहों को देखकर आपको यकीन ही नहीं होगा कि आप दिल्ली में हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली के 4 हिडेन और खूबसूरत स्थल।

निरंकारी सरोवर पार्क

दिल्ली की पहली हिडेन जगह है निरंकारी सरोवर। यह एक शांत और खूबसूरत पार्क है, जहां आप सुकून के पल बिता सकते हैं। खास बात, एंट्री यहाँ बिल्कुल फ्री है। नेचर लवर्स और सोलो डेट के लिए परफेक्ट। यह निरंकारी कॉलोनी के पास स्थित है, नजदीकी मेट्रो स्टेशन GTB नगर। खुलने का समय: सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक।

राजों की बावली, महरौली

आपने अग्रसेन की बावली के बारे में तो सुना होगा, लेकिन अब जानते हैं राजों की बावली के बारे में। दिखने में यह अग्रसेन की बावली जैसी लगती है, लेकिन कहीं ज्यादा खूबसूरत और शांत है। इसे 16वीं शताब्दी में बनाया गया था। यह पानी का स्रोत होने के साथ-साथ आराम की जगह भी हुआ करती थी। यहाँ आने पर लगेगा जैसे आप राजस्थान में हैं। यह महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क से सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर है, नजदीकी मेट्रो स्टेशन: कुतुब मीनार।

जहाज महल, महरौली

ताजमहल तो सब जानते हैं, लेकिन दिल्ली में है जहाज महल, जो अपनी खूबसूरती से मंत्रमुग्ध कर देता है। यह महरौली में, हौज-ए-शम्सी झील के पास स्थित है। इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई जहाज खड़ा हो, इसलिए इसका नाम जहाज महल पड़ा। एंट्री फ्री है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन: छतरपुर, वहां से ऑटो लें।

मलाई मंदिर के करें दर्शन

अगर आप दिल्ली में साउथ इंडिया की वाइब महसूस करना चाहते हैं तो मलाई मंदिर जरूर जाएं। यह मंदिर खूबसूरती और बारीकी से तराशा गया है। यहां आकर आप साउथ इंडिया के प्रेयर स्टाइल और रीति-रिवाजों को नॉर्थ इंडिया से अलग महसूस कर सकते हैं। नजदीकी मेट्रो: आरके पुरम। दर्शन समय: सुबह 6-12, शाम 5-9 बजे।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...