back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मीराबाई चानू रजत पदक के साथ घर पहुंचीं

नई दिल्ली, 26 जुलाई (आईएएनएस)। टोक्यो ओलंपिक में 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीतने वाली भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू सोमवार को राजधानी पहुंच गईं। 26 वर्षीय भारोत्तोलक ने टोक्यो से रवाना होने से पहले ट्वीट किया था। मीराबाई ने ट्वीट कर कहा, घर वापस जा रही हूं। मेरे जीवन का यादगार पल देने के लिए धन्यवाद टोक्यो 2020। मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक के पहले ही दिन रजत पदक जीत देश को इस ओलंपिक में पहला पदक दिलाया था। 2000 सिडनी ओलंपिक में करनाम मालेश्वरी के बाद भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली मीराबाई भारत की दूसरी भारोत्तोलक हैं। –आईएएनएस एसकेबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Raniganj Seat पर टकटकी लगाए बैठी है BJP, TMC-CPI(M) की स्थिति भी मजबूत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की लड़ाई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵