back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई के प्रभादेवी में 4 मंजिला इमारत के गोदाम में लगी आग

मुंबई, 27 मार्च (हि.स.)। दादर स्थित प्रभादेवी इलाके में स्थित गैमन हाउस नामक चार मंजिला इमारत के बेसमेंट में स्थित गोदाम में अचानक आग लगने से सनसनी फैल गई है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू कर दिया है। आग पहले मंजिले तक पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार गैमन हाउस के बेसमेंट में स्थित गोदाम में शनिवार सुबह आग लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का काम जारी है। बिल्डिंग के निवासियों समय रहते बाहर निकाल लिया गया इसलिए घटनास्थल पर कोई घायल नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भांडुप के ड्रीम माल सनराईज कोरोना अस्पताल में लगी आग में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसी वजह से आज प्रभादेवी में लगी आग की घटना से लोग सहमें हुए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर, कैप्टन की सूझबूझ से सफल हुआ मिशन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵