back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्लॉक के सीईओ नहीं अब प्रमुख हैं जैक डार्सी

सैन फ्रांसिस्को, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जैक डार्सी वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी ब्लॉक के सीईओ नहीं बल्कि प्रमुख कहे जायेंगे। डार्सी के पदनाम में यह बदलाव उनके ही आग्रह पर किया गया है। द वर्ज के मुताबिक भले ही डार्सी को ब्लॉक हेड कहा जा रहा है लेकिन उनकी जिम्मेदारियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वह कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी का निर्वहन करना जारी रखेंगे। ट्वीटर के सह संस्थापक डार्सी ने वर्ष 2009 में स्क्वोयर की स्थापना की थी। इसी कंपनी का नाम बदलकर दिसंबर में ब्लॉक किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक ब्लॉक की नियमावली के अनुसार, कंपनी को अब सीईओ या अध्यक्ष के पद की जरूरत नहंी है, इसी कारण डार्सी के बाद पद संभालने वाला व्यक्ति भी ब्लॉक हेड की कहलायेगा। एलन मस्क ने डार्सी के नये टाइटल को फायर कहा है। –आईएएनएस एकेएस/एसकेपी

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵