back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को गुमला जायेंगी

-राज्यपाल के संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया -रायडीह प्रखंड के मांझाटोली में ओल्ड एज होम का करेंगी उद्घाटन गुमला, 26 मार्च (हि.स.)। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के 31 मार्च को गुमला जिले के संभावित दौरा के मद्देनजर उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त संजय बिहारी अंबष्ठ ने शुक्रवार को रायडीह प्रखंडांतर्गत मांझाटोली में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। 31 मार्च को राज्यपाल गुमला जिला के रायडीह प्रखंडांतर्गत मांझाटोली में सेवानिवृत सैनिकों के लिए बने ओल्ड एज होम के उद्घाटन करेंगी। इस संबंध में वाणप्रस्थ आश्रम के महासचिव अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए पर्यटन भवन को पूर्व सैनिकों के लिए वृद्धाश्रम संचालन के लिए झारखंड सरकार द्वारा हस्तांतरित किया गया है। इसका उद्घाटन 31 मार्च को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा संभावित है। उद्घाटन के अवसर पर राज्यपाल द्वारा जीवन में सफलता प्राप्त करने वाली चार महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके साथ ही राज्यपाल कौशल विकास केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र की सफल छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगी। राज्यपाल श्रीधर प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन कर यहां उपलब्ध प्रशिक्षण संसाधन एवं प्रशिक्षणार्थियों से रूबरू होंगी। राज्यपाल द्वारा मरदा मंदिर में पूजन एवं दर्शन का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। गौरतलब है कि गुमला जिला सेवानिवृत फौजी बहुल जिला है। जिले में बड़ी संख्या में सेवानिवृत फौजियों का निवास है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा सेवानिवृत फौजियों के कल्याण तथा उनके आश्रितों के निवास के लिए ओल्ड एज होम का संचालन किया जाएगा। बहुत से सेवानिवृत फौजी सेवानिवृति के बाद पारिवारिक कारणों से अपने घर में नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे सैनिकों के रहने के लिए ओल्ड एज होम बनाया गया है। वर्तमान में इस वृद्धाश्रम केंद्र में 20 लोगों के रहने की सुविधा है। इस वृद्धाश्रम में सेवानिवृत सैनिकों के साथ ही उनके असहाय परिजन, शहीद सैनिक की विधवा पत्नी भी आश्रय ले सकती है। राज्यपाल के कार्यक्रम एवं उद्घाटन समारोह की तैयारियां भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन द्वारा की जा रही है। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान रायडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश कुमार को भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों एवं प्रशिक्षण केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर 31 मार्च के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त, उप विकास आयुक्त के साथ भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के महासचिव भी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/वंदना

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब मामले में नया ट्विस्ट, नुसरत को झारखंड से मिला सरकारी नौकरी का ऑफर, 3 लाख होगी सैलरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंच पर हिजाब हटाने की घटना के बाद चर्चा में आईं मुस्लिम महिला डॉक्टर डॉ....
spot_img

Latest Stories

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...