back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक में 3 साल के बच्चे ने निगली भगवान गणेश की मूर्ति, जिंदा बचा लिया गया

बेंगलुरू, 24 जुलाई (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेंगलुरु में एक तीन साल के बच्चे ने लगभग 5 सेंटीमीटर की लंबाई वाले भगवान गणेश की मूर्ति को निगल गया, लेकिन समय पर इलाज होने के चलते उसे बचा लिया गया। तीन साल के बसावा को शुक्रवार ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर स्थित मनिपाल हॉस्पिटल में ले जाया गया। बच्चे ने खेलने के दौरान मूर्ति को निगल लिया था। इसके बाद उसकी छाती में दर्द होना शुरू हो गया और लार तक निगलने में परेशानी होने लगी थी। पहले उसका एक्स-रे कराया गया, जिसमें दिखा कि मूर्ति आखिर किस हिस्से में फंसी हुई है। डॉक्टरों ने इसे निकालने के लिए एक फ्लेक्सिबल एंडोस्कोपिक ²ष्टिकोण का सहारा लिया। उसे एक घंटे के भीतर एंडोस्कोपिक के लिए ले जाया गया और फिर बेहोश करने के बाद उसके शरीर से मूर्ति को सुरक्षापूर्वक निकाल लिया गया। इसके तीन घंटे बाद बच्चे को खाना खिलाने की अनुमति दी गई। बच्चे ने भी इस दौरान काफी बहादुरी दिखाई और बिना किसी दर्द के शिकायत के अपने इलाज में चिकित्सकों को पूरा योगदान दिया। इसके बाद शाम तक उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. श्रीकांत के.पी. ने आईएएनएस को बताया कि मूर्ति से इसोफेगस (खाने की नली) में चोट लग गई होगी। इससे छाती में संक्रमण सहित अन्नप्रणाली में छेद होने की भी संभावना है। इसके अलावा, बच्चे को कुछ भी निगलने में काफी परेशानी हो रही थी, जिससे आगे चलकर और भी कई दिक्कतें आ सकती थीं। ओल्ड एयरपोर्ट रोड पर बसे मनिपाल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. मनीष राय ने कहा कि पीडियाट्रिक इमरजेंसी में बच्चे को लाए जाने के तुरंत बाद ही उसका इलाज बिना देर किए शुरू कर दिया गया। सभी आवश्यक जांच किए जाने के बाद बच्चे को तुरंत ऑपरेटिंग थिएटर में ले जाया गया और वहां एनेस्थीसिया और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की हमारी टीम ने तुरंत कार्रवाई की और बच्चे को बचाने में सफल रहे। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ और शंकर जिन्हें हम अनेक नामों से जानते हैं। भगवान हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵