back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री पर लगे आरोपों की जांच शुरू

मुंबई, 29 मई (हि. स.)। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री पर लगाए गए भ्रष्ट्राचार के आरोपों की जांच नासिक क्राईम ब्रांच पुलिस ने शुरt कर दिया है। नासिक जिले के पुलिस आयुक्त ने मामले की रिपोर्ट 1 जून तक पेश करने का आदेश दिया है। इस जांच रिपोर्ट के बाद परिवहन मंत्री अनिल परब पर मामला दर्ज किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार नासिक जिले एसटी महामंडल के निलंबित वाहन निरीक्षक गजेंद्र तानाजी पाटिल ने परिवहन मंत्री अनिल परब, एसटी विभाग के अधिकारी बजरंग खरमाटे, परिवहन विभाग के उपसचिव प्रकाश साबले पर तबादले में भ्रष्ट्राचार का आरोप लगाते हुए 16 मई को पंचवटी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। पंचवटी पुलिस स्टेशन ने इस मामले में शिकायतकर्ता से संपर्क किया ,लेकिन शिकायतकर्ता ने जांच में सहयोग नहीं दिया था। मंत्री पर आरोप होने की वजह से पंचवटी पुलिस स्टेशन ने पूरा मामला पुलिस आयुक्त दीपक पांडे के समक्ष रखा। दीपक पांडे ने मामले की जांच की जिम्मेदारी नासिक क्राईम ब्रांच को सौंपा है और 1 जून तक जांच रिपोर्ट आने पर तथ्यों के आधार पर अगली कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। दीपक पांडे ने कहा है कि भले ही शिकायतकर्ता जांच में सहयोग नहीं दे रहा है, फिर भी यह आरोप गंभीर हैं और मामले की छानबीन जरूरी है। अनिल परब के अनुसार वे शिकायतकर्ता को नहीं जानते। साथ ही वह निलंबित कर्मचारी है। इसी वजह से उसने कुंठित होकर इस तरह का झूठा व बेबुनियाद आरोप लगाया है। मामले की छानबीन के बाद दूध का दूध व पानी का पानी खुद ही बाहर आ जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुंबई के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह ने पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये प्रतिमाह रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया था। इस मामले की छानबीन जारी है। इस तरह मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दो सहयोगी मंत्रियों पर भ्रष्ट्राचार के आरोप लग चुके है। हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर / प्रभात ओझा

Advertisementspot_img

Also Read:

अजित पवार की पत्‍नी बन सकती हैं महाराष्ट्र की डिप्टी CM, सुनेत्रा पवार से मिले प्रफुल्ल पटेल और छगन भुजबल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन के बाद राजनीतिक हलकों में सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵