back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गढ़वाल मंडल आयुक्त ने की आंतरिक मार्गों की समीक्षा

हरिद्वार, 26 मार्च (हि.स.)। आयुक्त गढ़वाल मंडल रविनाथ रमन ने अटल बिहारी वाजपेयी अतिथि गृह हरिद्वार में आन्तरिक मार्गों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की। रविनाथ रमन ने लोक निर्माण एवं ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा के अधिकारियों से विभिन्न आन्तरिक सड़कों के सम्बन्ध में जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि कुल नौ आन्तरिक सड़कों में से आठ सड़कों का निर्माण हो चुका है। एक सड़क आज बनकर तैयार हो जायेगी। मण्डलायुक्त ने श्रवणनाथ नगर में जस्साराम रोड, निकट मनसा देवी ट्रस्ट के बारे में भी अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि सड़क का डामरीकरण कर दिया गया है। बैठक में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के अधिकारियों ने बताया कि कई जगह हमने सड़क तैयार कर दी थी, लेकिन गेल ने गैस पाइप लाइन डालने के लिये निर्मित सड़क की खुदाई कर दी। गेल ने पैच का काम किया है पर वह गुणवत्तापरक नहीं है। इस पर मण्डलायुक्त ने तुरन्त गेल के अधिकारियों से फोन पर बात की तथा कहा कि बिना अनुमति के महाकुम्भ क्षेत्र में खुदाई नहीं की जाए। पैच के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। मण्डलायुक्त ने मेला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि खुदाई से जुड़े कार्यों को करने से पहले अनुमति के लिए एक कमेटी गठित की जाये। काम की अनिवार्यता को देखते हुये कमेटी तय करेगी कि सड़क की खुदाई जरूरी है कि नहीं तथा उसकी अनुमति के बाद ही किसी सड़क की खुदाई की जाये। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुये एफआईआर दर्ज कराई जाये। इस अवसर पर एसई लोक निर्माण एसके गर्ग, अधिशासी अभियन्ता दीपक कुमार, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा रामजी लाल, मुख्य वैयक्तिक अधिकारी डीके पन्त आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Advertisementspot_img

Also Read:

महाराष्ट्र में NCP अध्यक्ष पद पर घमासान, प्रफुल्ल पटेल के विरोध के बीच इस नाम की चर्चा तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से घटनाक्रम बदले हैं। उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...