back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के एक और कार्यकर्ता का शव मिला, भाजपा उम्मीदवार के इलेक्शन एजेंट का टीएमसी के लोगाें ने सिर फाेड़ा

कोलकाता, 06 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के बीच मंगलवार को बेलगाम बीरभूम जिले के दुबराजपुर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस को घेर कर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। आरोप है कि पुलिस ने नारेबाजी कर रहे लोगों पर भी बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों ने आंसू गैस के गोले भी दागे है। बताया गया कि एक दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता को घर से उठा लिया गया था और बाद में उसकी हत्या का शव फेंक दिया गया। यह भी दावा किया गया है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने अभी तक मृतक की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। इसके अलावा तारकेश्वर में पूर्व राज्यसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वपन दासगुप्ता के इलेक्शन एजेंट को मारने-पीटने का आरोप तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लगा है। बताया गया कि इलेक्शन एजेन्ट आसपास के मतदान केंद्रों पर मौजूदा हालात की जानकारी लेने के लिए घूम रहा था, उसी समय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उस पर हमला कर दिया। हमले में इलेक्शन एजेन्ट के सिर में चोट लगी है। इसके बाद तृणमूल उम्मीदवार सुजाता मंडल को भी घेर कर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...