back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आईएसएसएफ विश्व कप : संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने स्वर्ण पर साधा निशाना

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)।कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रहे आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में शुक्रवार को भारतीय निशानेबाज संजीव राजपूत और तेजस्विनी सावंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन मिक्सड टीम इवेंट में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। संजीव और तेजस्विनी ने फाइनल में यूक्रेन के सेरही कुलिश और अन्ना इलिना को 31-29 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस टूर्नामेंट में भारत का यह 11वां स्वर्ण पदक है। वहीं, एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर और सुनिधि चौहान ने अमेरिका के तिमोथी शेरी और वर्जिनिया थ्रराशेर को 31-15 से हराकर कांस्य पदक जीता। संजीव और तेजस्विनी इससे पहले 588 का स्कोर कर फाइनल क्वालीफिकेशन राउंड में पहुंचे थे। दोनों निशानेबाजों ने 294-294 अंक हासिल किए। पुरुष 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल इवेंट में सभी तीन भारतीय निशानेबाज गुरप्रीत सिंह, अनीश भानवाला और विजयवीर सिद्धू ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। भारतीय निशानेबाजों ने इससे पहले महिला 25 मीटर पिस्टल इवेंट में तीनों पदक जीत कर क्लीन स्वीप किया था। इस वर्ग में चिंकी यादव ने स्वर्ण, राही सरनोबात ने रजत और मनु भाकर ने कांस्य पदक जीते थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

Advertisementspot_img

Also Read:

Gold & Fuel Price Today: हफ्ते की शुरुआत में सोना-चांदी सस्ता, पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना गिरकर...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵