back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सेवा भारती की अन्नपूर्णा रसोई में बनेगा 1500 लोगों का भोजन

मेरठ, 28 मई (हि.स.)। ‘सेवा परमो धर्मः’ के मूल मंत्र केे साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आनुषांगिक संगठन सेवा भारती के कार्यकर्ता समाज की सेवा कर रहे हैं। मेरठ महानगर में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए शुक्रवार को अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया। इस रसोई में प्रतिदिन 1500 लोगों का भोजन बनेगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा शुक्रवार को दिल्ली रोड स्थित मेरठ माॅल में अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ सेवा भारती के क्षेत्र संगठन मंत्री अनिल कुमार और संघ के मेरठ विभाग प्रचारक धनंजय ने किया। आरएसएस के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने बताया कि महानगर के पूरे कोरोना पीड़ित परिवारों, अस्पतालों में दूरदराज के मरीजों के तीमारदारों को चिहिन्त करके प्रत्येक दिन अन्नपूर्णा रसोई द्वारा भोजन पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं सेवा भारती द्वारा भोजन घर-घर जाकर पहुंचाया जाएगा। ऐसे परिवार जहां जीविका का साधन नहीं बन पा रहा। ऐसे परिवारों को राशन की व्यवस्था की जा रही है। महानगर में छह स्थानों से यह राशन आपूर्ति की जा रही है। इस रसोई में 1500 व्यक्तियों का भोजन प्रतिदिन बनेगा। इस अवसर पर सेवा भारती के महानगर अध्यक्ष छविंद्र सैनी, जनार्दन महामंत्री, अमित वाल्मीकि, कमल दत्त शर्मा, डॉ. मनोज जाटव, मुकेश सैनी, अशोक अग्रवाल, डॉ. पायल आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

Annapurna Jayanti 2025: आज मांअन्नपूर्णा की कृपा पाने का सुनहरा अवसर, बस रखें इन बातों का खास ध्यान

नई दिल्ली / रफ्तार डेस्‍क । दिसंबर माह की शुरुआत के साथ ही मार्गशीर्ष पूर्णिमा का पावन पर्व दरवाज़े पर दस्तक दे चुका है।...
spot_img

Latest Stories

चेहरे की झाइयां से हो गईं हैं परेशान, तो घर पर ही करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर कोई सोचता है कि...

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵