back to top
25.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आबकारी विभाग ने अवैध देसी शराब की 42 थैलियों सहित 4500 किलोग्राम लाहन नष्ट की

कठुआ 28 मई (हि.स.)। जिले में अवैध रूप से बनने वाली शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग के प्रयास जारी है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को आबकारी विभाग ने आबकारी रेंज कठुआ में अवैध शराब की भट्टियों और शराब की बिक्री को रोकने के लिए किए गए विभिन्न छापों के दौरान अवैध देसी शराब की 42 थैलियों सहित 4500 किलोग्राम से अधिक लाहन को नष्ट कर दिया। आबकारी आयुक्त, राहुल शर्मा और डिप्टी एक्साइज कमिश्नर (एक्जीक्यूटिव) जम्मू, कुसुम शर्मा के निर्देश पर आबकारी टीम जिसमें आबकारी रेंज कठुआ के ईटीओ वीरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर आबकारी रजी अहतद ,सब-इंस्पेक्टर संजीव कुमार, हैड-गॉड नागिंदर कुमार, एक्साइज गार्ड प्रदीप सिंह और केवल कृष्ण ने कठुआ जिले के गांव टांडा, बिरसो-चक्क, छत्रयाला, बनियाडी और सुंजवां सहित अन्य क्षेत्रों में छापा मारकर शराब की अवैध भट्टियों को नष्ट कर दिया। इस प्रक्रिया में अवैध देसी शराब की 42 थैलियों सहित 4500 किलोग्राम से अधिक लाहान, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक और हानिकारक है, को छापेमारी टीम ने खेतों में भूमि से बरामद किया और बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन/बलवान

Advertisementspot_img

Also Read:

यूपीवालों को जाम छलकाना होगा मंहगा, नई आबकारी नीति से शराब होगी महंगी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रही नई आबकारी नीति ने शराब प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...