back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदी सहित सात भारतीय भाषाओं में भी कर सकेंगे अब इंजीनियरिंग की पढ़ाई

नई दिल्ली, 28 मई (हि.स.)। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने आगामी शिक्षण सत्र से अभियांत्रिकी (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई अंग्रेजी के साथ-साथ सात भारतीय भाषाओं में भी कराने का निर्णय लिया है। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ने एआईसीटीई की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत में भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा के इस निर्णय से सुदूर अंचल के विद्यार्थी भी अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। एआईसीटीई के अनुसार, अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, मराठी, तेलगू, गुजराती, कन्नड़ एवं मलयालम भाषा में विद्यार्थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर सकेंगे। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास कई वर्षों से प्रयासरत था कि शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना चाहिए तथा उच्च शिक्षा हेतु भाषा चयन करने का अधिकार देश के प्रत्येक छात्र का है। “मां, मातृभूमि व मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं” के ध्येय वाक्य के साथ न्यास समय-समय पर मातृभाषा में शिक्षा के लिए शासन को ज्ञापन व पत्र के माध्यम से आग्रह करता रहा है। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. अनिल सहस्त्रबुद्धे को इस निर्णय पर आभार एवं अभिनंदन पत्र भेजकर न्यास के सचिव अतुल कोठारी, न्यास के तकनीकी शिक्षा के राष्ट्रीय संयोजक प्रो. रविप्रकाश तिवारी व सह-संयोजक डॉ. प्रदीप गोयल ने कहा कि विकसित राष्ट्रों में भी तकनीकी शिक्षा मातृभाषा में दी जा रही है। भारत में भारतीय भाषाओं में तकनीकी शिक्षा के इस निर्णय से सुदूर अंचल के विद्यार्थी भी अभियांत्रिकी की शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। इसके माध्यम से भारत के विकास में ग्रामीण परिवेश का विद्यार्थी भी स्वयं को सहभागी महसूस करेगा। इस निर्णय को न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने स्वागत योग्य एवं दूरगामी बताया है, साथ ही शिक्षा क्षेत्र के लोगों से अव्हान किया है कि इस निर्णय की जानकारी व लाभ प्रत्येक छात्र तक पहुँचाने का प्रयास करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

Advertisementspot_img

Also Read:

Engineering After 10th: 10वीं के बाद ही बनना है इंजीनियर? CSE की तैयारी ऐसे शुरू करें, जानें पूरा रोडमैप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपका सपना इंजीनियर बनने का है, तो इसकी शुरुआत 10वीं के बाद (Engineering After 10th) ही की जा सकती है।...
spot_img

Latest Stories

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵