back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली में हिट एंड रन का सनसनीखेज मामला: 35 वर्षीय की मौत, आगरा का युवक गिरफ्तार

दिल्ली में हुए हिट-एंड-रन मामले में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगरा निवासी 24 वर्षीय हर्षित मेहता को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 2 नवंबर की रात हुए एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 24 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान हर्षित मेहता के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ में उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

CCTV फुटेज ने खोला राज

घटना के बाद एलएनजेपी अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति को संदिग्ध सड़क दुर्घटना के बाद मृत अवस्था में लाया गया है। मृतक की पहचान राजेंद्र गुप्ता (निवासी – कृष्णा नगर, दिल्ली) के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घंटों की बारीकी से जांच के बाद पुलिस ने हादसे में शामिल वाहन की पहचान कर ली।तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि यह वाहन उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या की एक कार थी।

 तकनीकी सबूतों से मिला सुराग

वाहन का स्वामित्व विवरण मिलने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 133 के तहत नोटिस जारी किया। आगरा निवासी हर्षित मेहता नोटिस मिलने के बाद थाने पहुँचा और पूछताछ में उसने बताया कि उसी से यह हादसा हुआ था।

 गिरफ्तारी और वाहन ज़ब्त

आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है।मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि,सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी तक पहुँचना संभव हुआ। दिल्ली पुलिस ऐसे मामलों में तकनीकी साक्ष्यों के सहारे त्वरित कार्रवाई कर रही है।यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि,लापरवाह ड्राइविंग सिर्फ कानून तोड़ना नहीं, बल्कि किसी की जिंदगी छीन लेना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में मार्च में लौटी ठंड! बारिश-आंधी से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में मार्च के महीने में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी महसूस...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵