back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vastu Tips: आपकी जिंदगी बदल देंगे वास्तु के ये अनोखे टिप्स, मिलेगी अपार सफलता

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसी कई बातें बताई गई है। जिनका ध्यान में रखकर किया गया कार्य आपको सफलता की ओर ले जाता है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।1 June 2024। वास्तु शास्त्र में ऊर्जा और दिशाओं के बारे में काफी अच्छे से बताया गया है। उनके अनुसार सूझबूझ और समझ कर अगर हम कोई भी कार्य करते हैं तो हमारे घर में बरकत होती है। और हम सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। घर में रखी गई हर एक चीज की ऊर्जा का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। इसी वजह से वास्तु में बताएं गई नियमों का पालन करके आप हर कार्य करें।

सूर्या यंत्र

अगर आप कई दिनों से परेशान है और आपके व्यापार और नौकरी में सफलता नहीं मिल रही है। तब आप घर में पूर्व दिशा की तरफ सूर्य यंत्र की स्थापना करें। घर में मुख्य द्वारा के बाहर ऊपर की ओर सूर्य का चित्र या प्रतिमा लगाएं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे नौकरी और कारोबार में खूब तरक्की होती है।

पानी की टंकी

अगर आपके घर में नकारात्मकता फैली हुई है तो आप सबसे पहले अपनी अपनी की टंकी की जगह बदलें। पानी की टंकी घर की छत पर पश्चिम दिशा की ओर लगाना चाहिए।वास्तु के नियमानुसार इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। इसके साथ ही आप अपने कार्य में भी सफलता अपने लगते हैं क्योंकि आपके घर में सकारात्मक उर्जा आ जाती है।

शनि यंत्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी-कभी शनिदेव की पूर्ण दृष्टि के वजह से भी हम अपने जीवन में सफलता नहीं पाते हैं। इसीलिए आपको पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की विधिपूर्वक स्थापना करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में आने वाली समस्याओं का अंत होगा।

नमक मिलाकर पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए आपको सुबह शाम घर में पानी में नमक मिलाकर पोछा लगाना चाहिए। हालांकि मंगलवार, गुरुवार और रविवार को नमक का पोछा नहीं लगाना चाहिए। इस दिन पोछा लगाने से इसका प्रभाव विपरीत हो सकता है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

डिसक्लेमर

इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है, और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...