back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इंस्टाग्राम जल्द ही टीनएजर्स की सुरक्षा के लिए रोलआउट करेगा टेक ए ब्रेक फीचर

सैन फ्रांसिस्को, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)। फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने घोषणा की है कि जल्द ही टीनएजर्स को हानिकारक कंटेंट से बचाने के लिए नए टूल पेश करेगा। व्हिसलब्लोअर फ्रांसेस हॉगेन ने पिछले हफ्ते अमेरिकी कांग्रेस के सामने कहा था कि इंस्टाग्राम किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। रविवार को सीएनएन के स्टेट ऑफ द यूनियन शो में फेसबुक के वैश्विक मामलों के उपाध्यक्ष निक क्लेग ने कहा कि फोटो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म टेक ए ब्रेक फीचर पेश करेगा और किशोरों को नुकसान पहुंचाने वाले कंटेंट से बचाएगा। क्लेग ने कहा, हम कुछ ऐसा पेश करने जा रहे हैं जो मुझे लगता है कि इससे काफी फर्क पड़ेगा, जहां हमारे सिस्टम देखेंगे कि किशोर एक ही कंटेंट को बार-बार देख रहे है, जो उनकी भलाई के लिए अनुकूल नहीं है हम उन्हें अन्य चीजे देखने के लिए प्रेरित करेंगे। हालांकि, इस टूल को कब पेश करेंगे इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक पोस्ट किया, जिसमें लिखा कि सोशल नेटवर्क से समाज पर नकारात्मक प्रभावों के बारे में हॉगेन के दावों का कोई मतलब नहीं है। –आईएएनएस एनपी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

Labour Codes: अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 दिन में कंपनी को करना होगा Full and Final सेटलमेंट, जानिए क्यों?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 1 अप्रैल 2026 से नौकरी छोड़ने या निकाले जाने वाले कर्मचारियों के लिए बड़ा बदलाव (Labour Codes) लागू हो गया है।...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...

गर्मियों में फटी एड़ियों का इलाज, अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते...

Mangalwar Mantra: आज मंगलवार के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज मंगलवार दिन हनुमान जी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵