नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 9 January 2025। जीवन में सुख शांति और बरकत पाने के लिए हर कोई कई प्रकार के प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार इन प्रयासों के बाद भी हाथ तरक्की नहीं लगती। ऐसे में आपको वास्तु शास्त्र के बताए गए नियमों का सहारा लेना चाहिए। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई फूलों के बारे में बताया गया है जिससे जुड़ा वास्तु उपाय करके आप अपना भाग्य परिवर्तन कर सकते है और धनवान बन सकते हैं।
फूलों से जुड़ा ये वास्तु उपाय
फूल पौधे आपके घर को सुंदर दिखने के साथ-साथ घर की बरकत भी लेकर आते हैं। शुक्रवार के दिन आपको भगवान गणेश और माता दुर्गा का ध्यान करके पांच गुड़हल के फूल अपनी तिजोरी या फिर पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इसे कम से कम 7 दिनों तक करें। ऐसा करने से आपका कर्ज जल्द से जल्द समाप्त हो जाएग। साथ ही आपके घर में बरकत होना शुरू हो जाएगी और आपका भाग्य परिवर्तन भी हो जाएगा।
अगर आपका कोई भी काम सफल नहीं हो रहा है। हर तरफ से असफलता हासिल हो रही है। तब आपको गुलाब के फूल से जुड़ा कुछ उपाय करना चाहिए। शुक्रवार की शाम गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा रखकर जला दें। जब यह जल जाएं तो उस फूल को मां लक्ष्मी को अर्पित कर दें। इससे धन लाभ होने लगेगा। ऐसा करने से कभी भी आपके घर में आर्थिक तंगी जैसी समस्या उत्पन्न नहीं होगी।
कनेर का फूल घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। जो आपके घर में हमेशा बरकत और सुख समृद्धि लेकर आती हैं। इससे आपके घर पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। वहीं सफेद और पीले रंग के पौधे को घर में लगाते समय ध्यान रखें कि इसे पश्चिम या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें –www.raftaar.in
डिसक्लेमर
इस लेख में प्रस्तुत किया गया अंश किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की पूरी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता। यह जानकारियां विभिन्न स्रोतों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/प्रामाणिकताओं/धार्मिक प्रतिष्ठानों/धर्मग्रंथों से संग्रहित की गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ सूचना प्रस्तुत करना है,और उपयोगकर्ता को इसे सूचना के रूप में ही समझना चाहिए। इसके अतिरिक्त, इसका कोई भी उपयोग करने की जिम्मेदारी सिर्फ उपयोगकर्ता की होगी।




