back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन व्यवसाय के साथ दिल्ली में सोमवार से चरणबद्ध तरीके से खुलेगा लॉक डाउन

नई दिल्ली,28 मई ( हि. स.)। दिल्ली में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से खोलने की घोषणा कर दी गई है। शुक्रवार को डिजिटल प्रेस वार्ता में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘आने वाले सोमवार से लॉकडाउन के नियमों में बदलाव किए जायेगे। हम लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करेंगे। क्योंकि एक साथ अचानक लॉकडाउन खत्म करना सभी मेहनत पर पानी फेर सकता है।’ ऐसा देखने में आ रहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। जिसको देखते हुए लॉक डाउन धीरे धीरे खत्म करने की दिशा में सरकार फैसला ले रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर लगभग 1.5 प्रतिशत रही और कोरोना के क़रीब 1100 मामले आए हैं। जिसको देखते हुए दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन को धीरे धीरे अनलॉक करने की दिशा में कदम उठाना शुरू कर दिया है । पहले चरण में सरकार ने फैक्ट्री और कंस्ट्रक्शन के व्यवसाय से जुड़े उपक्रमों को खोलने का प्लान बनाया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि इस तरह के कार्यों में विशेष तौर पर देश का सबसे निचला तबका जुड़ा रहता है। इस वजह से सरकार को उन लोगों का विशेष ख्याल है। जिसको देखते हुए अभी सिर्फ बाउंड्री के अंदर चल रहे निर्माण कार्य को भी 1 जून से अनुमति दी जाएगी। वहीं बंद एरिया के भीतर प्रोडक्शन और मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट्स का भी संचालन हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने अंत में दिल्ली वासियों को हिदायत देते हुए कहा कि ‘हमें ये याद रखने की जरूरत है कि कोरोना कम हुआ है, लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हम दिल्ली को धीरे धीरे खोलेंगे। लेकिन अगर फिर से कोरोना के मामले बढ़ने लगे तो हमे फिर से कुछ कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। इस लिए आवश्यक है कि जिसको जरूरत न हो वो घरों से बाहर न निकले। हिन्दुस्थान समाचार/ श्वेतांक

Advertisementspot_img

Also Read:

Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए...
spot_img

Latest Stories

मीनल नाम का मतलब-Meenal Name Meaning

Milind Name Meaning – मीनल नाम का मतलब: Precious...

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵