back to top
16.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोरोना वैक्सीन के लिए बीएमसी ने लिखा दुनिया के 6 शहरों के मेयर को पत्र

मुंबई, 28 मई (हि.स.)। देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में कोरोना महामारी की संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने दुनिया के छह शहरों के मेयर को कोरोना रोधी वैक्सीन की आपूर्ति करने के लिए पत्र लिखा है। बीएमसी के वैश्विक टेंडर में शामिल फाइजर और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने बोली प्रक्रिया से अपना नाम वापस ले लिया है। इसे देखते हुए बीएमसी ने विश्व के अन्य शहरों से 1.60 करोड़ वैक्सीन प्राप्त करने के लिए प्रयास जारी रखा है। बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी के अनुसार बीएमसी कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चला रही है। नगर निगम आगामी 60 दिनों में अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए कटिबद्ध है। बीएमसी ने एक करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन के लिए वैश्विक टेंडर जारी किया था। इस प्रक्रिया में 8 वैक्सीन कंपनियों ने रुचि दिखाई थी लेकिन अचानक फाइजर और एस्ट्राजेनेका कंपनी ने टेंडर प्रकिया से अपना नाम वापस ले लिया। इससे बीएमसी की टेंडर प्रकिया को झटका लगा है। काकानी ने बताया कि इसके बाद बीएमसी ने सेंट पिट्सबर्ग, न्यूयार्क, लॉस एंजिल्स, बुसान, स्टुटगार्ड और योकोहोमा शहर के मेयर को कोरोना रोधी वैक्सीन की आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है। इनमें से जापान स्थित योकोहोमा शहर में वैक्सीन का उत्पादन नहीं होता है, इसलिए इस शहर के मेयर से आर्थिक मदद करने की मांग की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC में पहली बार BJP की मेयर! रितु तावड़े संभालेंगी कमान, शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मुंबई की बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को जल्द नया मेयर और डिप्टी मेयर मिलने जा रहा है। बीजेपी की पार्षद रितु तावड़े...
spot_img

Latest Stories

Who is Aryaman Birla: RCB के नए चेयरमैन बने आर्यमन बिड़ला, जानिए क्रिकेट से बिजनेस तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले...

दिल्ली की इन जगहों में कर सकते हैं प्री वेडिंग शूट, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शादी का मौसम शुरू होने...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए रखें इन वास्तु उपायों का ध्यान, तरक्की हो जाएगी डबल

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) घर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵