back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अलीगढ़ शराबकांड : दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत हो कार्रवाई : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शराब पीने से हुई कई लोगों की मौत के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को लेकर अपने आवास पर गृह विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों को तलब किया। उन्होंने कहा कि इस घटना को गंभीरता से लेकर अधिकारी जांच करें। दोषी पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाये। यह भी कहा कि अगर शराब सरकारी ठेके से खरीदी गई है तो ठेके को सीजकर संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाये। दोषियों की सम्पत्ति को नीलामी कर उससे मिलने वाली धनराशि मृतक के परिवार को मुआवजे के तौर पर दी जाये। हिन्दुस्थान समाचार/दीपक/मोहित

Advertisementspot_img

Also Read:

बेटी की शादी से पहले दामाद संग फरार, फिर उसे छोड़ जीजा के साथ गई अनीता, अलीगढ़ की रिश्तों को झकझोरती कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सामने आई एक कहानी ने रिश्तों की परिभाषा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला मडराक...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵