back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चुनाव न होने पर पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाया जाय : जीतन राम मांझी

पटना, 28 मई (हि.स.)। बिहार की राजनीति में पंचायत चुनाव का मामला भी तूल पकड़ता जा रहा है। लगातार सरकार में शामिल पार्टियां भी पंचायत चुनाव को लेकर सरकार को सुझाव दे रही हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा यानी हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने बिहार में पंचायत चुनाव नहीं होने की स्थिति में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की मांग की है।शुक्रवार को मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लेेते हुए कहा कि बिहार में मौजूदा स्थिति को देखते हुए कम से कम छह महीनों के लिए पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ा दिया जाना चाहिए। मांझी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कई बार आपातकाल के दौरान लोकसभा के कार्यकाल को संविधान के आर्टिकल 352 के तहत बढ़ा दिया जाता है।कोरोना वायरस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह है कि पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल कम से कम 6 माह के लिए बढ़ा दिया जाय जिससे ग्रामीण इलाके का विकास कार्य चलता रहे। बता दें कि इससे पूर्व भी भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखा था। रामकृपाल यादव ने सीएम नीतीश को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि कोरोना वायरस के दौर में ग्रामीण विकास कार्य बाधित ना हो इसलिए पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल फिलहाल बढ़ा दिया जाए। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा/विभाकर

Advertisementspot_img

Also Read:

BMC Election 2026: हेमा मालिनी सहित इन सेलेब्स ने डाला वोट, अक्षय कुमार, बोले- ‘आज कंट्रोल हमारे हाथ में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों के लिए आज गुरुवार 15 जनवरी को मतदान शुरू हो चुका है। राज्य के 29 नगर...
spot_img

Latest Stories

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...

Travel Tips: बिना देरी के निकल जाएं इन जगहों पर, सुंदर हरा -भरा दिखेगा नजारा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप कई दिनों से...

Vastu Tips: नवरात्रि के नौ दिनों तक करें ये खास उपाय, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navratri) शुरू हो गई...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵