नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में कुछ ना कुछ परेशानियां आती रहती हैं। इन सबके पीछे उसकी कुंडली में मौजूद ग्रहों की स्थिति मानी जाती है। ग्रहों की चाल पर नियंत्रण पाने के लिए या फिर इन के दुष्प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार रत्नों को धारण करना चाहिए।
पन्ना रत्न क्यों धारण करना चाहिए
रत्न शास्त्र के अनुसार, पन्ना रत्न बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में कई सफलता के मुकाम हासिल करने का योग बनता है। पन्ना रत्न धारण करने के कई ज्योतिषी फायदों के बारे में जानें यहां.
Gemology gemology.gif
पन्ना रत्न धारण करने के फायदे
1. क्रिएटिविटी बढ़ाता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति पन्ना रत्न धारण करता है, उसका इमैजिनेशन पावर हाई हो जाता है. पन्ना रत्न धारण करने वाला व्यक्ति जीवन के विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग तरीके से सोच कर उसका हल निकालता है। यदि आप लेखक, मीडियाकर्मी या फिर कलाकार हैं तो पन्ना आपके लिए सोने पर सुहागे का काम करेगा।
2. समझदार और बौद्धिक बनाता है
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति पन्ना रत्न धारण करता है, उसके ऊपर यह रत्न चमत्कारिक रूप से काम करता है। पन्ना रत्न धारण करने वाले व्यक्ति समझदार और बुद्धिमान होते हैं। यह लोग अपना कोई भी फैसला बड़े ही सोच समझ कर लेते हैं।
3. शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो व्यक्ति पन्ना रत्न धारण करता है, उसे गुर्दे, पेट, हृदय और मस्तिष्क संबंधी परेशानियों से राहत मिलती है। पन्ना रत्न त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।
4. संचार शक्ति बढ़ाता है
पन्ना रत्न बुध ग्रह का रत्न माना जाता है और बुध वाणी और बुद्धि का ग्रह माना गया है, इसलिए जो व्यक्ति पन्ना रत्न धारण करता है, वह भाषण देने में प्रथम स्थान पर होता है। ये रत्न आपकी संचार क्षमता को कई गुना बढ़ा देता है. पन्ना ना सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है, बल्कि यह आपके विचारों को सहजता से दूसरों के सामने प्रस्तुत करने में भी मदद करता है।




