back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली-NCR में सर्दी का प्रकोप तेज, ठंडी हवाओं से कांपी राजधानी, कोहरे को लेकर IMD का येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में सर्द हवाओं और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, जबकि कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । दिल्ली एनसीआर में ठंड का प्रकोप जारी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों की दिनचर्या मुश्किल कर दी है। शुक्रवार को चली बर्फीली हवाओं ने सर्दी का असर और तेज कर दिया। राजधानी दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लोग पूरे दिन ठंड से जूझते नजर आए। मौसम विभाग ने आने वाले शनिवार के लिए कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सुबह और देर रात के समय दृश्यता कम हो सकती है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है। दिन में हल्की धूप जरूर दिखाई दी, लेकिन वह ठंड के असर को कम करने में बेअसर रही।

सर्द हवाओं का असर बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में हवाओं की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक दर्ज की गई, जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया। पूरे दिन चलती ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से कम महसूस हुआ और खुले इलाकों में लोगों को कंपकंपी का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव अब धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन हवाओं में मौजूद नमी और ठंडी हवा के चलते सर्दी अभी बनी रहेगी। सुबह और देर रात के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जिसका असर सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है।

हवाओं से AQI में थोड़ी राहत

तेज हवाओं के चलते दिल्ली-एनसीआर की हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार देखा गया है। राजधानी दिल्ली रेड जोन से बाहर निकलकर ऑरेंज कैटेगरी में पहुंच गई है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स करीब 300 दर्ज किया गया। आसपास के शहरों की बात करें तो नोएडा में AQI 259, गाजियाबाद में 269, गुरुग्राम में 187 और ग्रेटर नोएडा में 248 रिकॉर्ड किया गया। तापमान के लिहाज से शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह राहत ज्यादा समय तक नहीं टिक सकती। मौसम के रुख में बदलाव के साथ प्रदूषण स्तर दोबारा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसा रहेगा आगे मौसम का मिजाज?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार वर्तमान में येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है। 8 जनवरी तक तापमान 14 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि इसके बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि जैसे-जैसे कोहरे की तीव्रता घटेगी, दिन के समय कुछ घंटों के लिए धूप निकलने की संभावना बनेगी।

दूसरी ओर पहाड़ी राज्यों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ठंड का असर बना हुआ है। कई इलाकों में तापमान और गिर सकता है और शीतलहर की स्थिति गंभीर हो सकती है। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है, जबकि अगले दो दिनों में पूर्वी भारत में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...