back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिन्दू जागरण मंच व के. आर 99 बैच के द्वारा जिले में पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण

बेतिया, 27 मई (हि.स.)। जीवन की विवशता को दूर करने का प्रयास के आर 99 बैच और हिन्दू जागरण मंच के सदस्यों ने किया है और इस प्रयास को सार्थक करने में शहर के लाल बाजार निवासी कुमन प्रसाद चौधरी ने अपने द्वारा 500 पीस पल्स ऑक्सीमीटर जरूरतमंदों कोविड-19 पाॅजिटीव मरीजों के लिए प्रदान किया है। आपको बता दें कि कुमन प्रसाद चौधरी के पुत्र भी के आर 99 बैच के ही हैं। सिविल सर्जन कार्यालय व पीएचसी बेतिया के द्वारा दिए गए पाॅजिटीव मरीजों के सूची के आधार पर बात करते हुए उन्हें उनकी जरुरत के हिसाब से पल्स ऑक्सीमीटरर प्रदान किया जा रहा है। जिसका विधिवत शुभारंभ पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के द्वारा किया गया। पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कोविड-19 पाॅजिटीव मरीजों के परिजनों को पल्स ऑक्सीमीटरर का वितरण कर इस अभियान की शुरुआत की। कोविड-19 पाॅजिटीव मरीज सोनू सिंह, बसवरिया, बसरा खातुन, मंशा टोला, सुमित कुमार वर्मा, राजेन्द्र नगर, शिव जी मिश्रा, कमलनाथ नगर, एवं जोसेफ लुईस, कृश्चयन क्वार्टर के उपस्थित परिजनों के बीच पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने पुलिस कार्यालय में पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण किया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने वितरण का शुभारंभ करने के पश्चात के आर 99 और हिन्दू जागरण मंच के इस पहल को सराहनीय बताया और अन्य सामाजिक संगठनों से कोरोना से प्रभावित लोगों से जंग जीतने के लिए गाइडलाइन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आगे आने का निवेदन किया। उन्होंने बताया कि आज के बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा पल्स ऑक्सीमीटर का वितरण अपने स्तर से जरूरतमंदों पाॅजिटीव मरीजों के बीच शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही यह अपील किया कि जो जरूरतमंद है वो हिन्दू जागरण मंच से सम्पर्क करें और उसे प्राप्त करें। बेतिया स्थित के. आर 99 बैच व हिन्दू जागरण मंच के जिला महामंत्री आशुतोष कुमार बरनवाल ने बताया कि उनके मित्र के पिताजी द्वारा एक बहुत बड़ा सहयोग जिलेवासियों को की जा रही है। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी के आर 99 बैच और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं पर है और आशा है कि हम कोरोना महामारी में अपने जिलेवासियों को एक समर्थन पूर्ण माहौल और सहयोग देकर उनकी कोरोना जंग को जीत में बदलने का काम करेंगे। वहीं हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश बरनवाल ने के आर 99 बैच, एवं कुमन प्रसाद चौधरी को मंच के द्वारा हार्दिक धन्यवाद दिया और आज से पल्स आॅक्सीमीटर डोर टू डोर वितरण का कार्य शुरू करने का घोषणा किया। साथ ही जो जरूरतमंद पाॅजिटीव मरीज या व्यक्ति हो उन्हें सम्पर्क करने का निवेदन किया ताकि हमारे कार्यकर्ता उन्हें यह पल्स ऑक्सीमीटरर प्रदान कर सकें। हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

मंदिर और कई चीजों में छूट: जानिए किस देश में हिंदुओं को मिलते हैं विशेष अधिकार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  अक्सर यह धारणा बनाई जाती है कि मुस्लिम-बहुल देशों में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदुओं को समान अधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता नहीं मिलती।...
spot_img

Latest Stories

आज रिलीज हुई Kusha Kapila की Netflix सीरीज Maamla Legal Hai 2, सोशल मीडिया पर छाया एक्ट्रेस का फोटोशूट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस Kusha Kapila की सीरीज...

‘आप’ की लड़ाई खुलकर सामने आई, AAP नेताओं ने Raghav Chadha को बताया BJP का हमदर्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आम आदमी पार्टी (AAP) के अंदर...

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵