back to top
29.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना प्रबंधन में विफल- डॉ. पूनियां

जयपुर, 27 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कोरोना प्रबंधन में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाया है। डॉ. पूनियां ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार कोरोना के प्रबंधन में पूरी तरह विफल है, हर क्षेत्र में विफल है, यह हकीकत आंकड़े कहते हैं। ये वो आंकड़े नहीं है जो अशोक गहलोत मरीजों और मौतों के छुपाते हैं, उनके अपने गृह क्षेत्र जोधपुर में उनकी सरकार कहती है कि 618 मौतें हुई हैं, जबकि 433 गांवों में लगभग 2912 मौतें, ये साफ तौर पर सत्य आंकड़े लोगों की जुबां से पता चलते हैं, इसके अलावा निगमों के जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जहां बनते हैं, लोगों की वह भीड़ इस बात को साबित करती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या फ्री मेडिसिन के नाम पर झूठी वाहवाही लूटने वाले, क्या भीलवाड़ा मॉडल के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने वाले और चिरंजीवी योजना के नाम पर राजस्थान की जनता को गुमराह करने वाले, क्या राजस्थान का यही सोनिया गांधी और राहुल गांधी का मॉडल है, जिसकी अशोक गहलोत मॉडल के नाम से कांग्रेस और देश में चर्चा होती है। मुझे लगता है कि राजस्थान सरकार के इस तरीके के विफल रवैये के कारण राजस्थान की जनता अशोक गहलोत, उनकी सरकार और कांग्रेस पार्टी को कभी माफ नहीं करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/ ईश्वर/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

Skill India Mission से युवाओं को मिल रहा रोजगार का नया रास्ता, जानिए कैसे उठाएं फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के युवाओं को रोजगार के...

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵