back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सत्यम आटो कम्पनी से निकाले गए मजदूरों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार, 27 मई (हि.स.)। सत्यम आटो कम्पनी के निष्कासित 300 कर्मचारियों की कार्य बहाली के लिए एक बैठक बीएचएल सेक्टर 4 में संपन्न हुई। इस दौरान कहा गया कि 7 अप्रैल को जिलाधिकारी द्वारा कहा गया था कि सत्यम प्रबंधन निष्कासित मजदूरों से किश्तों के आधार पर कार्य लेगा, परंतु 2 माह होने वाले हैं अभी तक मजदूरों को काम पर रखने की प्रक्रिया चालू नहीं हुई है। इससे मजदूरों के परिवारों की आर्थिक हालात बेहद खराब हो चुकी है। बैठक में उपस्थित महिलाओं ने कहा कि लॉकडाउन ने परेशानी और अधिक बढ़ा दी है। यदि शासन-प्रशासन कम्पनी की गैरकानूनी बंदी को नहीं खोलता है या सभी मजदूरों को काम पर नहीं रख पाती है तो हमें उग्र आंदोलन करने को विवश होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि हमारे बच्चों की फीस जमा नहीं करने से न तो रिजल्ट मिले हैं और न ही टीसी मिल रही है। इसको देखते हुए सत्यम के मजदूरों के लिए प्रशासन को स्कूलों की फीस माफ करने चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान में आधी रात सड़कों पर उतरे लोग, इंटरनेट-टेलीफोन ठप, आगजनी के बीच ट्रंप की खामेनेई को कड़ी चेतावनी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ईरान में आर्थिक संकट के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गुरुवार रात हिंसक रूप ले लिया। गिरती...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...