back to top
29.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी में निकला लिवर का 22% हिस्सा, बोलीं- डॉक्टर को भी नहीं…

दीपिका कक्कड़ ने खुलासा किया कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के बावजूद, उनके डॉक्टर भी पूरी तरह यह नहीं बता पाए हैं कि उन्हें लिवर कैंसर क्यों हुआ।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रिय एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ लिवर कैंसर से बहादुरी से लड़ रही हैं। इस कठिन समय में उनकी मजबूती और हिम्मत ने फैंस को बेहद प्रभावित किया है और उन्हें प्रेरणा दी है। हाल ही, में भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के पॉडकास्ट में, दीपिका ने अपने कैंसर के इलाज और इससे जुड़े इमोशनल स्ट्रेस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका परिवार अब उनके नए स्कैन का इंतजार कर रहा है, जिससे पता चलेगा कि वह कैंसर फ्री हैं या नहीं। 

दीपिका ने बताया कि वह FAPI स्कैन के लिए तैयारी कर रही हैं

उन्होंने कहा, “नवंबर के पहले हफ्ते में मैं अपना FAPI स्कैन करवाऊंगी। FAPI स्कैन, CT स्कैन की तरह ही होता है, लेकिन इसे खास तौर पर कैंसर कोशिकाओं का पता लगाने के लिए किया जाता है। इससे डॉक्टरों को सर्जरी या इलाज शुरू करने से पहले यह समझने में मदद मिलती है कि कैंसर कितनी दूर तक फैल चुका है। जहां तक मेरी बात है, अलहमदुलिल्लाह…”

दीपिका ने बताया, “सबसे अच्छी बात यह है कि मेरे मामले में कैंसर केवल ट्यूमर तक ही सीमित था। मेरे पिछले FAPI स्कैन में शरीर में कहीं और कैंसर कोशिकाएं नहीं मिलीं। मेरे लिवर का लगभग 22% हिस्सा, जिसमें 11 सेंटीमीटर का ट्यूमर भी शामिल था, सर्जरी के जरिए निकाल दिया गया और सारा कैंसर भी साथ ही हटाया गया।”

ट्रीटमेंट और नियमित स्कैन के महत्व

दीपिका ने कहा, “तब से हम ब्लड और ट्यूमर मार्कर टेस्ट के जरिए मेरी स्थिति पर नियमित निगरानी रख रहे हैं, और शुक्र है कि सभी रिज़ल्ट सामान्य हैं। फिलहाल मैं ओरल टार्गेटेड थेरेपी ले रही हूं, जो कुछ हद तक कीमोथेरेपी की तरह काम करती है। यह उपचार दो साल तक चलेगा, और इस दौरान हम सतर्क रहेंगे कि बीमारी दोबारा न हो। इसलिए हर चीज पर नजर रखने के लिए समय-समय पर स्कैन जरूरी हैं।”

डॉक्टरों को भी हैरानी हुई वजह जानकर 

दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उनके डॉक्टर भी उनके हेल्दी लाइफस्टाइल से हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मेरे सर्जन, डॉ. सोमनाथ चट्टोपाध्याय, जो कोकिलाबेन अस्पताल के एक बेहतरीन सर्जन हैं, और मेरे फैमिली डॉक्टर डॉ. तुषार शाह, दोनों ही मेरी रिपोर्ट देखकर हैरान थे।”

दीपिका ने आगे बताया, “उन्होंने मुझे बताया कि इतने सालों के अनुभव के बावजूद, वे समझ नहीं पा रहे थे कि मेरे साथ ऐसा कैसे हुआ। जिन भी डॉक्टरों से मैंने सलाह ली, उन्होंने एक ही बात कही कोई स्पष्ट कारण नहीं है।”

दीपिका ने कहा, “बेशक, उन्होंने बताया कि शरीर में किसी तरह की टॉक्सिसिटी रही होगी जिसकी वजह से ऐसा हुआ, लेकिन असल में सिर्फ अल्लाह ही जानता है। हम सिर्फ अनुमान ही लगा सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं, मैंने कभी स्मोक नहीं किया और मेरा लाइफस्टाइल हमेशा काफी बैलेंस रहा है। हां, मैं कभी-कभार अलग तरह का खाना खाती हूं, लेकिन कुछ भी इतना ज्यादा नुकसानदायक नहीं होता।”

पहली बार कुछ तो गड़बड़ लगा

दीपिका ने बताया कि उन्हें पहली बार कुछ गड़बड़ होने का एहसास तब हुआ जब उन्होंने शुरुआत में इसे गॉल ब्लैडर का दर्द समझा। उन्होंने कहा, “यह तकलीफ मुझे काफी समय से परेशान कर रही थी। मुझे लगता है कि यह उस समय शुरू हुआ जब मैंने रुहान (अपने बेटे) को जन्म दिया। प्रेग्नेंसी के दौरान ज्यादातर जांच और अल्ट्रासाउंड बच्चे पर केंद्रित होते हैं, ताकि गर्भाशय और पेट से जुड़ी हर चीज ठीक रहे। मेरे लिवर फंक्शन टेस्ट और ब्लड रिपोर्ट हमेशा सामान्य आते थे, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ कि कुछ और गड़बड़ हो सकती है।”डिलीवरी के बाद, मुझे कभी-कभी दर्द होता रहा। 

 जांचों में सामने आया चौंकाने वाला सच 

दीपिका ने आगे बताया कि कैसे आगे की जांचों से चौंकाने वाला सच सामने आया। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें ब्लड टेस्ट करवाने और डॉ. तुषार से सलाह लेने को कहा। उन्होंने कहा, ‘ठीक है, जांच करते हैं,’ और नतीजों को देखने के बाद 10 दिन की दवा लिख दी। इसे पूरा करने के बाद सब ठीक लग रहा था, लेकिन चौथे दिन दर्द फिर से शुरू हो गया और मैंने फिर से डॉक्टर को बुलाया।

इसके बाद उन्होंने सीआरपी टेस्ट किया, जो शरीर में संक्रमण की दर बताता है। ट्यूमर जितना आक्रामक था, यह उतना ज़्यादा नहीं दिखा। फिर उन्होंने कहा, ‘दीपिका, तुम एक बार मुझसे मिलने क्यों नहीं आती?’ जब मैं गई, तो जांच में पित्ताशय में पथरी के साथ-साथ 9 सेंटीमीटर लंबा ट्यूमर भी पता चला।”

सर्जरी के बाद की अपने लिए दुआ 

दीपिका ने स्थिति याद करते हुए कहा, “सर्जरी के बाद आईसीयू में आंखें खोलते ही मैंने खुद से कहा, मैं बिल्कुल ठीक हूं। जो भी था, वह निकल गया है और अब मुझे मजबूत रहना है और अपनी सामान्य दिनचर्या में लौटना है।”

हाल ही में उनके पति शोएब इब्राहिम ने भी उनकी वर्तमान स्थिति का अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि दीपिका के ब्लड टेस्ट के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है।

दीपिका की रिपोर्ट्स आई नॉर्मल

दीपिका और शोएब ने यूट्यूब पर नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने खुशी के साथ बताया कि दीपिका की हालिया टेस्ट रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एक महीने बाद उनका एक और टेस्ट किया जाएगा, ताकि उनकी सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...