back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘अनुशासित और फिटनेस की नियमित दिनचर्या आपको रखती है सेहतमंद’

लुधियाना, 27 मई (हि.स.)। आज हम इस बात को समझ गए हैं कि फिटनेस का मतलब सिर्फ वर्कआउट करना नहीं है, बल्कि यह जिंदगी जीने का तरीका है। वर्कआउट की सरल लेकिन नियमित दिनचर्या का पालन आज के समय में पहले से भी कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है। एक फिटनेस रिजिम होना बहुत जरूरी है क्योंकि यह शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रखने में मदद करता है। यह कहना है सोनी सब के कॉमेडी शो तेरा यार हूं की अभिनेत्री सायंतनी घोष का। उनका मानना है कि लॉकडाउन के वर्तमान समय में अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान होना चाहिए। फिटनेस जिंदगी का जरूरी पहलू है। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक सरल और बेसिक फिटनेस रूटीन ही काफी होता है। कई दिन ऐसे भी होते हैं जब मैं शूटिंग के लंबे घंटों के बाद वर्कआउट करने का थोड़ा सा समय निकालने के लिए जद्दोजहद करती हूं, लेकिन थोड़ा वक्त और ऊर्जा इसके लिए जुटा ही लेती हूं। इन दिनों जिम बंद हैं और मैं आउटडोर शूटिंग में व्यस्त हूं ,तो खुद को फिट रखने के लिए मैं दौड़ लगाती हूं । सबसे जरूरी बात हेल्दी खाती हूं। मेरे हिसाब से घर का बना पौष्टिक खाना खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान तरीका है । मैंने अपने रोजाना की एक्सरसाइज में थोड़ा वेट ट्रेनिंग और कार्डियो शामिल किया है । उन्होंने कहा कि कुछ दिन जुंबा करके भी पसीना बहा लेती हूं। मुझे लगता है कि इस मुश्किल समय में लोग किसी भी तरह खुद को फिट रख सकते हैं। चाहे घर के अंदर वाकिंग करके या फिर फिजिकल एक्टिविटी के जरिए और 20 मिनट के आसान एक्सरसाइज के जरिए मुझे यह नियमित और फिट रहने में मदद करता है। मॉडल एवं सोशल एक्टिविस्ट सोनिया आहलूवालिया ने बताया कि हमने एक टीम तैयार की है जो साइकिल चलाकर अपनी फिटनेस को कायम करने में लगे है। हम लोग सुबह 6 बजे उठकर लुधियाना के साउथ सिटी एरिया में जाकर तकरीबन 30 किलोमीटर का सफर साइकिल चलाकर करते हैं तथा अपने आप को स्वस्थ महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि साइकिल चलाने के काफी सारे लाभ भी हैं, इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती हैं व इसके साथ-साथ दिमागी थकावट भी दूर होती है। हिन्दुस्थान समाचार / कुमार / संजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

Bridal Skincare Routine: शादी से 1 महीने पहले अपनाएं ये रूटीन और पाएं गुलाब जैसी त्वचा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शादी का मौका हर लड़की के लिए खास होता है और हर कोई चाहता है कि उस दिन उसका चेहरा दमकता हुआ,...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵